आशीष नामदेव शहडोल ब्यूरो
लोकतंत्र का हूं मैं नायक।
मेरा वोट बने निर्णायक।।
शहडोल। सोमवार18. मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में डीसी सागर, एडीजीपी शहडोल जोन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च मुख्य चौराहे मे भारी पुलिस बल के साथ शांति का संदेश देते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवांर, अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी, थाना प्रभारी कोतमा, महिला थाना प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक और पुलिस बल के साथ कोतमा में फ्लैग मार्च किया गया।
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है :
1. जनता का पुलिस व प्रशासन के प्रति विश्वास जाग्रत रहे।
2. कानून व्यवस्था सशक्त रहे।
3. अपराधों की रोकथाम हो।
4. त्योहार शांतिपूर्ण रहें।
5. चुनाव के दौरान भयमुक्त वातावरण में वोटर निडरता से वोट दें।
6. वोटर टर्न आउट उत्कृष्ट हो।
लोकतंत्र का हूं मैं नायक।
मेरा वोट बने निर्णायक।।