Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का उपवास रख कर कर्मचारियों की मांगो के समर्थन मैं ज्ञापन सोपा गया

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

सीहोर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर जिला सीहोर के संयुक्त मोर्चा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्थानीय तहसील चौराहे पर स्तिथ गांधी पार्क में दोपहर 12 से 2 बजे तक उपवास रख कर धरना प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन की प्रति गांधी जी की प्रतिमा को समर्पित की गई कर्मचारियों की प्रमुख मांगो में मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू किया जावे। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोत्रतियां अति शीघ्र प्रारंभ की जावे। लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे एवं सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोत्रत वेतनमान के अनुसार दिया जावें । नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक (शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक, गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिता दी जाये। सर्वप्रथम दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी आदि कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती किया जावे एवं विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में उपरोक्त कर्मिओ को नियमितीकरण के अधिकार के आदेश दिए जावे एवं कार्यभारित कर्मचारियोंको अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जाये। समय मान वेतनमान के आदेश के उपरांत सहायक शिक्षक/ शिक्षक एवं हेड मास्टर को वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर पदोन्नति/ पदनाम दिया जावे एवं ग्रेड पे में सुधार किया जाए एवं 300 अर्जित अवकाश दिवस का नकदीकरण के आदेश किया जाय। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जावे। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जावे। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे। वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं किया जाये। स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगो का शीघ्र निराकरण किया जावे। वाहन चालकों की नियमित भर्ती की जावे एवं पद नाम परिवर्तित कर टैक्सी पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए। भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक किया जावे। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा जिला सीहोर के अध्यक्ष सुंदरलाल राठौर मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा , जेवी सिंह स्टेनो-2 कलेक्टर , अरुण ठाकुर , दिग्विजय सिंह , राजेंद्र झलावा, अंशुल शर्मा , महेश आर्य , मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के विनोद उपाध्याय ,सिद्धू सिंह ठाकुर , आदर्श शास्त्री , अक्षय जैन , विशाल कौशल , लघु वेतन कर्मचारी संघ के भागीरथ परमार , विनोद मालवीय , सुरेश महोबिया , हेमत यादव , इडलू , श्रीपाल भेरवे , पुरुषोत्तम साहू आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे ।

Related posts

रैंडमली जाँच के आधार पर जनशिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किये गये

asmitakushwaha

*ठेकेदार की दवंगई या PWD विभाग के अधिकारी की मिली भगत अख़िर किसकी की सह पर से किया गया रास्ता अनुरुद्ध अख़िर किसकी सह पर खोदी गई सड़क*

Ravi Sahu

लटेरी में धूमधाम से मनाई शबरी जयंती, दो दिन के आदिवासी महाकुम्भ का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

सादगी विवाह की ओर महरा समुदाय का सफल प्रयास

asmitakushwaha

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पदाधिकारी

Ravi Sahu

पुलिस ने युवती की कलाई काटने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Ravi Sahu

Leave a Comment