पिकअप वाहन पलटा
सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय
सुदर्शन टुडे, डिंडोरी, 21 अप्रैल जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर जोगी टिकरिया में स्थित नर्मदा पुल के पास सड़क दुर्घटना में अग्रवाल रोडलाइंस का लोडेड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित जोगी टिकरिया के नर्मदा पुल पर गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे लोडिंग पिकअप वाहन एम पी 06 GA 0842 घाट में चढ़ाई के दौरान रिवर्स हो गया और वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। नर्मदा किनारे लगी दीवार को तोड़ते हुए नदी में पलट गया। बताया जाता है कि वाहन जबलपुर से माल लोड कर गाड़ासरई की ओर जा रहा था। दुर्घटना में वाहन मालिक संतोष अग्रवाल घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वही वाहन का चालक दुर्घटना में बाल-बाल बचा।
दुर्घटना स्थल पर यातायात पुलिस का अमला एवं एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय मौजूद रहे जिन्होंने दुर्घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया।