Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

शिक्षक विघार्थियों को मूल्य निर्माण राष्ट्र प्रेम जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाता है, प्राचार्य डॉ बीडी खरबार

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी।। सरकारी महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, मिलन जैन, सीएम राइज स्कूल के शिक्षक मयंक रघुवंशी, प्रेसिटन कॉलेज के प्राचार्य संजीव रघुवंशी शामिल हुए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके श्याम साहू ने कहा कि अध्यापकों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि छात्र उनका हमेशा आदर करें। हमें बच्चों को समदृष्टि से देखकर उनका विकास करना है। उच्च शिक्षा संस्थान को एक अच्छे नागरिक का निर्माण करना चाहिए केवल डिग्री प्रदान नहीं चाहिए। मन, बुद्धि, शरीर, आत्मा चारों का विकास करना है। हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनुशासन महाविद्यालय के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षक, विद्यार्थियों को मूल्य निर्माण राष्ट्र प्रेम जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाता है। विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखना और अपना आदर्श स्वयं बनना है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाषा नेता संजय मस्ताना एवं अन्य नागरिकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनिल साहू, जय यादव, राजेश कुशवाहा, बबलू पाल, आनंद सहरिया, विक्रम सोनी, सिद्धार्थ समैया सहित कालेज स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहर पंथी ने किया।

Related posts

कानपोहरा में वन अमले ने नाकेबंदी कर पत्थर के खोडों से भरा पकड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली,

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण – उन्नयन में तेज़ी लाए : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 

Ravi Sahu

शहपुरा पुलिस ने नशामुक्ति व साइबर क्राइम को लेकर कोहानी देवरी में चलाया जागरूकता अभियान

Ravi Sahu

पहलवान यादव को गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

Ravi Sahu

राजपुर के निहाली के धवड़िया फलिया की प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ने घर पर लगाई फांसी

Ravi Sahu

Leave a Comment