पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।
नगर के संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई आज रविवार को घंटो बंद रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर दीपेंद्र बर्वेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 के वी के मेंटेनेंस कार्य के चलते संपूर्ण नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ओर विद्युत अधिकारी ने उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि अपने सभी जरूरी कार्य सुबह 10 बजे के पहले निपटा लें क्योंकि कार्य की अधिकता को देखते हुए विद्युत कटौती का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।