Sudarshan Today
Other

बागेश्वर धाम में 151 जोड़ों के होंगे विवाह चयनित हुई कन्यायें, महाराजश्री की कथा 14 से

कृष्णकांत पाण्डेय

(सुदर्शन टुडे )छतरपुर

छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में यूं तो वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान एवं महोत्सव आयोजित होते रहते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के पर्व पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य महाराजश्री गरीब एवं बेसहारा कन्याओं के विवाह करते हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च महाशिवरात्रि को 151 गरीब कन्याओं के विवाह का महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की श्रंखला में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक महाराजश्री के मुखारविंद से कथा रसपान करने का भक्तों को अवसर मिलेगा। वहीं जाने-माने राष्ट्रीय कवि एवं कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास अपने-अपने राम थीम पर 27 से 29 फरवरी तक कथा करेंगे।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य महाराज श्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 14 से 20 फरवरी तक धाम में कथा होगी। 27 से 29 फरवरी तक डॉ. कुमार विश्वास की कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। महाराजश्री ने बताया कि 1 मार्च से 7 मार्च तक प्रख्यात कथा वाचक इन्द्रेश जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होने जा रही है। देश विदेश से जुड़े बागेश्वर धाम बगिया के पुष्प इन धार्मिक आयोजनों और विवाह महामहोत्सव के साक्षी बनेंगे। 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 151 गरीब बेसहारा कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। महाराजश्री ने मीडिया के माध्यम से धर्म प्रेमियों, समाजसेवियों से आग्रह किया है कि वे धाम में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।

Related posts

महिलाओं को मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत किया जागरूक

Ravi Sahu

पीथमपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत 

Ravi Sahu

विश्व हिन्दु परिषद कि जिला बैठक होटल राव राइय पैलेस में संपन्न हुई

Ravi Sahu

सही समय पर बरसात नहीं होने के चलते किसान भाइयों ने अपनी मांगों को लेकर दिया आवेदन

Ravi Sahu

बूथ मजबूत करने विस्तारक करेंगे कमेटी गठित

Ravi Sahu

श्री मद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

Ravi Sahu

Leave a Comment