Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भाजपा का गांव चलो अभियान की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री *रामपाल सिंह राजपूत*ने ली बैठक में भाजपा गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी *धीरेंद्र कुशवाह* भी रहे उपस्थित

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी। हर पोलिंग बूथ पर संगठन की मजबूती के लिए भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान संचालित किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन यह कवायद कर रहा है। 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान की तैयारी के लिए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं भाजपा गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी धीरेंद्र कुशवाह ने मागलवर को स्व़ अटल बिहारी वाजपेई कम्युनिटी हॉल में सिलवानी भाजपा मंडल की बैठक ली।9 से 11 फरवरी तक हर पोलिंग पर चलेगा अभियान : भाजपा मंडल सिलवानी के 78 मतदान केंद्रों में 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान की तैयारी के लिए मंगलवार को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी धीरेंद्र कुशवाहा मंडल की बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन पूरी तरह मजबूत रहे इसके लिए कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं। गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करें। पूर्व मंत्री ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बैठक में गांव चलो अभियान की तैयारी की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में अभियान के मंडल संयोजक विभोर नायक

सहसंयोजक शिवपाल सिंह राजपूत

सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related posts

हरदा जिला चिकित्सालय द्वारा जेल पर स्वास्थ्य एवं मानसिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया

Ravi Sahu

लोहरदगा में खिदमते खल्क हाजी कमेटी के बैनर तले मिलाद शरीफ प्रोग्राम आयोजित

Ravi Sahu

टोंकखुर्द में वाहनों की चेकिंग,,,,

Ravi Sahu

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत मोटर साईकल सहित दो आरोपी गिरफ्तार*

Ravi Sahu

निजी अस्पतालों में श्रम कानूनों का नहीं हो रहा पालन

Ravi Sahu

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment