सुदर्शन टुडे राजगढ़
राजगढ़। पूर्व राज्य मंत्री रघुनंदन शर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा राजगढ़ नगर के लोगों के लिए नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया वहीं सम्मान समारोह का आयोजन भी मंगल भवन परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा देवीसिंह सोंधियां, भाजपा नेत्री श्री मति मोना सुस्तानी, जिला महामंत्री कांग्रेस राशिद जमील, राजगढ जनपत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलसिंह तंवर, समाजसेवी डा ओपी त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन मधु दीदी, ए के शर्मा, जिला पेंशनर संघ के उप प्रांताध्यक्ष राजेंद्र जोशी, शिवसिंह बामलाबे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी, भाजपा नेता मनोज सिंह हाड़ा, भाजपा नेता केपी पंवार उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री दर्जा रघुनन्दन शर्मा ने सभी को स्वागत में संबोधित करते स्व श्रीमती कृष्णा शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला और इस कार्यक्रम से समाज को सिख लेने का आग्रह किया, मुख्य अतिथि हर्ष दीक्षित ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले नेवज कृष्णा सम्मान को समाजसेवा के क्षेत्र में प्रतिष्टित सम्मान बताया, इसके अलावा नगर के कई प्रभुद्धजनो सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपचार हेतु उपस्थित थे,,कार्यक्रम का संचालन श्याम मडलोई, आभार नेवज समग्र विकास समिति अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया।