लुकमान खत्री खरगोन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फरीदाबाद हरियाणा में चार दिवसीय 9वाॅं इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम में खरगोन जिले के विज्ञान क्लब समन्वयक नरेंद्र कर्मा शास माध्यमिक विद्यालय मोठापुरा एवं डाॅ प्रशांत भावसार शास कन्या उमावि सेगांव द्वारा सहभागिता की गई। इस अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य संपन्न भारत की प्रगति के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय को स्थापित करना है। इस विज्ञान महोत्सव में साइंस विलेज, गेम्स, साइंस टॉयज, वैज्ञानिका, न्यू एज टेक्नोलॉजी, साइंस ऑन व्हील,राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक वर्कशाप, स्काई बस, परमाणु से ब्रह्मांड तक मोबाइल साइंस ,विज्ञान कहानियां, नाटक, कविताएं आदि अनेक विधाओं में 23 देशों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। शिक्षकों की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कानूडे , संकुल प्राचार्य महेश कुमार निशोद सेगांव, संकुल प्राचार्य राजेंद्र कुमार चौहान लोनारा एवं शिक्षको ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।