Sudarshan Today
Other

भाजपा दीनदयाल मंडल मनासा की गाँव चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला सम्पन्न

जिला नीमच तहसील मनासा (सुदर्शन टुडे)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी द्वारा आगामी दिनाँक 6 से 11 फरवरी तक गाँव चलो अभियान चलाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित ने बताया कि मंडल के 67 बुथो पर 67 विस्तारक जाएंगे जो 24 घंटे का समय उस बूथ पर देंगे और कार्यशाला आयोजित करेंगे इसी कड़ी में दीनदयाल मण्डल में कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें 67 बूथ पर विस्तारक नियुक्त किया गया है। उसमें नव मतदाताओ को जोड़ने के लिए और जनता के बीच समय व्यतीत कर जानकारियां एकत्रित कर जिला नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएंगे।विधानसभा चुनाव में पुरी विधानसभा से सबसे अधिक वोटो से विजय होने पर कार्यकर्ताओ का आभार किया इस अभियान के लिए भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष पवन जी पाटीदार विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू के मार्गदर्शन में बैठक में मंडल अध्यक्ष कैलाश जी पुरोहित,वरिष्ठ नेता भगत राम जी पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी श्याम जी वसीटा ने मार्गदर्शन किया संचालन अभियान के मंडल संयोजक अभिषेक जोशी ने किया एवम आभार मंडल सहसंयोजक जगदीश धाकड़ ने किया।कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी एवं विस्तारक, संयोजक, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा

Ravi Sahu

पीएम उज्ज्वला योजना के तहत नये राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन

Ravi Sahu

नीति आयोग के पैरामीटर पर विभाग खरे उतरे-कलेक्टर

Ravi Sahu

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Ravi Sahu

कांग्रेस प्रवक्ता मिश्रा ने बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लिखा पत्र कांग्रेस नेता द्वारा धर्म गुरु को पत्र लिखने का अनोखा मामला, पत्र हुआ वायरल पत्र के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत करने की कही बात

Ravi Sahu

शिशु मंदिर प्रधानाचार्य के साथ भैया बहनों ने किया श्रमदान*

rameshwarlakshne

Leave a Comment