Sudarshan Today
SAJAPUR

विधर्मियों ने अक्षत कलश यात्रा पर किया पथराव- पथराव के बाद नगर के मगरिया, काछीवाड़ा और लालपुरा क्षेत्र में धारा 144 लागू, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

फोटो – 09 एसजेआर- 01 (केप्शनरू शहर में तेनात पुलिस बल।)

फोटो – 09 एसजेआर- 02 (केप्शनरू मंगलवार को भी दिनभर शहर में तैनात रहा भारी पुलिस बल।)

फोटो – 09 एसजेआर- 03 (केप्शनरू पथराव के बाद गली में पड़े पत्थर।)

फोटो – 09 एसजेआर- 04 (केप्शनरू शहर में गश्त करते पुलिस जवान।)

शाजापुर। प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन को लेकर घर-घर निमंत्रण देने निकली अक्षत कलश यात्रा पर विधर्मियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ लोग घायल भी हो गए। इसके बाद हिन्दू संगठन सहित युवाओं ने थाने का घेराव कर वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसमें से 8 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार शाम काछीवाड़ा क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही थी। सायंफेरी निकाली जा रही थी। 20-25 युवा और किशोर नारेबाजी करते हुए आर्य मंदिर के पास मोती मस्जिद के सामने पहुंचे तो विधर्मियों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों ही पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। पथराव की सूचना से दोनों ही पक्षों के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्थिति संभाली। कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ देररात को संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल और आइजी संतोषकुमार सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। शहर की स्थिति पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण में है। पुलिस ने जलील खान, अतीक कालिया, जहिर खान, अमन, सरफराज, इशाक, रूवाब, इरशाद, वकील खान, सोहेल, सद्दाम, सत्तू खान, खलील, सलमान, जावेद, मंजूर, अतीक का छोटा भाई, शहजाद सहित 24 नामजद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 336, 298, 295 ए और 153 ए में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थिति नियंत्रण में

कोतवाली टीआइ ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि सोमवार शाम 7 बजे के करीब मोती मस्जिद के पास गली से सायं फेरी निकल रही थी। इसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इस कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। स्थिति नियंत्रण में है। फरियादी मोहित राठौर की शिकायत पर 24 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया जबकि 15 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया है। एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि एहतियात के तौर पर मगरिया, काछीवाड़ा और लालपुरा क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। इसकी मुनादी भी क्षेत्र में करा दी है। एसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पूरे शहर में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस छावनी बना क्षेत्र

पथराव की सूचना शहर में पहुंची तो बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के लोग काछीवाड़ा क्षेत्र पहुंचे। इसे देखते हुए समीप स्थित संघ कार्यालय में सभी हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाकर समझाइश दी गई कि प्रशासन को उनका कार्य करने दें। इसी बीच सभा थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हो गया। इससे पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर और एसपी ने दल-बल के साथ क्षेत्र का जायजा लिया। स्थिति नियंत्रण में लेकर सभी कर्मचारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।

ताबड़तोड़ बंद हुई दुकानें, बाजारों में पसरा सन्नाटा

पथराव की सूचना से भयभीत दुकानदारों ने ताबड़तोड़ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इससे देखते ही देखते सभी बाजार बंद हो गए। हालांकि बस स्टैंड क्षेत्र में कई दुकानें खुली रहीं। इसी बीच महूपुरा में भी कुछ दुकानों की शटर ल- बरसाए गए। एक ऑटो रिक्शा और वाहन के कांच भी फोड़े हैं। पुलिस ने अहतियात के तौर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा और घर जाने को कहा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार की भी पिटाई की गई।

विधायक ने संभाला मोर्चा, माइक हाथ में लेकर दी समझाइश

पथराव से आक्रोशित हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने सायंफेरी पर पथराव करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लगातार नारेबाजी के बीच आरोपियों के मकान तोडऩे की भी मांग की। लोगों का गुस्सा देखकर विधायक अरुण भीमावद कोतवाली थाने पहुंचे। युवाओं की नाराजगी देख उन्होंने माइक थाम लिया। सभी को समझाइश दी, पुलिस-प्रशासन को कार्य करने दें। गलत काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान कोतवाली थाने के पास हाइवे से निकल रहा युवक भीड़ के गुस्से का शिकार हो गया। मोटरसाइकिल से गिराकर भीड़ नें युवक की पिटाई की। एडिशनल एसपी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से दूर कर सुरक्षा दी। दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश देने के साथ प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारी बैठक की। शेष कर्मचारियों ने मैदान संभाल रखा है। एक-दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज हुआ।

संभाग आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने भी किया दौरा

शाजापुर में हुए उपद्रव की सूचना पाते ही उज्जैन संभाग आयुक्त डॉ. संजय गोयल एवं पुलिस महानिरीक्षक संतोषकुमार सिंह ने शाजापुर आकर उपद्रव वाले क्षेत्र का दौरा किया। संभाग आयुक्त डॉ. गोयल ने बताया कि क्षेत्र में शांति है और उपद्रव करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है….

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कमिश्नर व आइजी भी शाजापुर आ चुके हैं। तीन क्षेत्रों में 144 लागू की गई है।

ऋजु बाफना, कलेक्टर

अक्षत बांटने वाली टोली के साथ घटनाक्रम हुआ है। इसके बाद हमने फोर्स भेजा है और जगहकृजगह पाइंट लगाए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।यशपालसिंह राजपूत, एसपी, शाजापुर पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।संतोष सिंह, आइजी, उज्जैन संभाग नजर बनाए हैं स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। घटनाक्रम नजर बनाए हुए हैं।डॉ. संजय गोयल, संभागायुक्त, उज्जैन 0000000000

Related posts

कलान तहसील में धान खरीद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुए सैकडो फर्जी पंजीकरण

Ravi Sahu

अधिकारियों ने की पतंग दुकानों की जांच, कहीं नहीं मिली चायना डोर

Ravi Sahu

विहिप व बजरंग दल ने कदम से कदम मिलाकर निकाला पथ संचलन – शहर में जगह-जगह किया गया पुष्पों से स्वागत

Ravi Sahu

शहर की सड़कों पर गूंजे मां हिंगलाज के जयकारे

Ravi Sahu

भाजपा महिला मोर्चा का लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन आयोजित

Ravi Sahu

नियमित विद्यालय आ सकें विद्यार्थी, शिक्षक ने बांटे स्वेटर

Ravi Sahu

Leave a Comment