Sudarshan Today
Other

प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता ने अपनी माता जी के 5वीं पुण्यतिथि पर किया कंबल वितरण

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

लोहरदगा: कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चांपी निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता के द्वारा अपनी माता जी के पांचवी पुण्यतिथि भक्ति भाव से विधिवत मनाई। इस अवसर पर बुधवार को बड़की चाँपी में अपनी माता स्वर्गीय मानती देवी के पुण्य स्मृति में उदय कुमार गुप्ता के द्वारा बड़की चाँपी पंचायत के बंदुआ, दुबांग, जरियो, छोटकी चाँपि, होटवार, बड़की चाँपी, कुंडगड़ा, चुन्द सहित आस पास के कई गांवों के वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 1000 से अधिक कंबल एवं पैकेट में भोजन दी गई। इस मौके पर पुरोहित अनूप देव पौराणिक के द्वारा विधिवत स्वर्गीय मानती देवी के प्रतिमा पर रामकिशोर गुप्ता अदित्य कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता ,आरती देवी, संजू साहू, विवेक कुमार गुप्ता, परी कुमारी अरबिंद कुमार, अमन कुमार गुप्ता, अनमोल कुमार गुप्ता, प्रभाकर कुमार, चिकुर कुमारी, बिनोद साहू, दिव्यांश कुमार एवं उनके परिवार जनों के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करवाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगो ने पुण्य आत्मा के याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर समाजसेवी सह प्रसिद्ध व्यवसायी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी मां बहुत ही मृदुभाषी, व्यवहार कुशल एवं मिलनसार थे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ठंड के दिनों में लोगों को कंबल देने से पुनीत कार्य और कुछ नहीं है। जरूरतमंदों को सहयोग करने से भगवान भी खुश होते है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपलोग आशीर्वाद देते रहिए अगले वर्ष ओर अच्छा तरह से पुण्य तिथि मनाएंगे। इस मौके पर कंबल पाकर लोगों ने काफी राहत महसूस किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगो को भोजन करवाई गई। इस कार्य से पूरे क्षेत्र में उदय कुमार गुप्ता का अच्छे कार्यों का गुणगान किया गया। मौके पर कुडू प्रखंड प्रमुख मुनी देवी ने कहा कि उदय बाबू की माता बहुत अच्छी व मिलनसार महिला थी। उदय बाबू इस क्षेत्र के जरूरतमंदों का बहुत खयाल रखते है, मदद करते है यह बहुत अच्छी बात है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरबिंद पाठक ने कहा कि उदय बाबू की माँ बहुत मिलनसार थे। उदय बाबू समाजसेवा हमेशा करते है। इस मौके पर समाजसेवी सह प्रसिद्ध व्यवसायी उदय कुमार गुप्ता, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, मुखिया राजधन भगत, उप मुखिया हेना तिवारी, पुरोहित अनूप देव पौराणिक, राम किशोर प्रसाद गुप्ता, आदित्य कुमार गुप्ता, जयंती देवी, गीता देवी, आरती देवी, मुकेश साहू, संगीता देवी, राहुल साहू, संजू साहू, विवेक कुमार गुप्ता, परी कुमारी, नवीन कुमार पटवारी, वार्ड सदस्य बड़की चाँपी पंचायत के गीता भगत, जैनुल अंसारी, प्रण महतो, सुनील मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता अरबिंद पाठक, चंदन साहू एवं लाल पंचम नाथ शाहदेव, सुंदरू पंचायत के पूर्व मुखिया शुशील उराँव, सलगी कोंग्रेस पंचायत अध्यक्ष प्रमोद साहू, अवधेश पाठक, कामेश यादव, मुकेश यादव, बिट्टू सिंह, माजिद अंसारी, इरसाद अंसारी, हरिहर पांडेय, रितेश तिवारी, जयजीत प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रमेश राम, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

Ravi Sahu

ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

सबके अपने दावे अपनी गणित देखते ही देखते तीन दिसंबर भी आ जाएगी

Ravi Sahu

अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुरानी रंजिश को लेकर की गयी थी हत्या

Ravi Sahu

स्वीप मैराथन का आयोजन 03 मई को भटगांव में

Ravi Sahu

कड़ी सुरक्षा के बीच बंटी बोर्ड परीक्षाओं की गोपनिय सामग्री 97 केंद्रों पर 5 मार्च से शुरु होगी बोर्ड परीक्षाएं 

Ravi Sahu

Leave a Comment