Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

धान खरीदी केदो में केंद्र संचालकों की मनमानी जारी किसानों को हो रही भारी परेशानी

शहडोल-जयसिंहनगर रविप्रकाश शुक्ला सुदर्शन टुडे

समर्थन मूल्य में सोसायटियों के द्वारा की जा रही खरीदी में किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। भोले-भाले किसानों से खरीदी केन्द्रों में नमी एवं धान में बदरा के नाम पर अधिक धान की तौल करवा कर खरीदी जा रही है। यह मामला जयसिंहनगर के रमसोहरा,बनसुकली खरीदी केन्द्र का लगातार बना हुआ है। यहां किसानों के विरोध के बाद भी धान के अधिक तौल का सिलसिला जारी है। अब किसान इस बात को लेकर प्रशासन का दरवाजा खटखटाने का मन बना रहे हैं।हमारी टीम इन जगह में चल रही धान खरीदी केन्द्र का जायजा लेने पहुंची। तों किसानों ने बताया कि उनसे धान में नमी के नाम पर लगभग एक कट्टी धान में 300 ग्राम धान अधिक ली जा रही है। जबकी धान पूरी तरह सूखी है। जब किसानों ने इस बात का विरोध किया तो अधिकारियों का जवाब रहता है कि धान देना है तो दो नहीं तो वापस जाओ कह कर किसानों पर दबाव बनाने का प्रयास लगातार जारी रहता है। जिसके कारण मजबूरी में किसान धान खरीदी केन्द्र अधिकारियों की बात मानने पर मजबूर होते हैं।नमीं के नाम पर अधिक तौल:- यहां पहुंचे किसानों ने बताया कि तौल कर्मचारी द्वारा धान में नमीं होने के नाम पर प्रति कट्टी 300 ग्राम धान की अधिक तौल की जा रही है। जबकि उनकी धान एकदम सूखी है। सोसायटी के खरीदी प्रभारी से इस संबध में पूछा गया, तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद किसानों ने तौली गई कट्टियों को पुन: तौले जाने की बात की। लेकिन उनकी इस बात को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।

Related posts

नगर निकाय चुनाव संबंधित आवश्यक बैठक आज

Ravi Sahu

चंद घण्टो में बाग पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश आरोपी को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

11 वर्ष होने पर मित्र मंडल के द्वारा डीजे साउंड के साथ मां के दरबार पावागढ़ में पैदल यात्रियों को ले जाया जाएगा ।

Ravi Sahu

सरपंच सचिव की मिलीभगत के चलते कागजों में बन गई सड़क अधिकारी के  पास शिकायत के बाद भी नही हुई कार्य वाही ?

Ravi Sahu

46 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिये मतदान 27 सितम्बर को,

Ravi Sahu

भाजपा मंडल की कार्यकरणी बैठक संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment