सुदर्शन टुडे राजगढ़
राजगढ़। राजगढ़ के नवनियुक्त विधायक अमर सिंह यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ मिलकर सुंदरकांड के पाठ के साथ अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। खिलचीपूर नाके से जिला पंचायत के सामने स्थित इस कार्यालय में पहले पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर का कार्यालय बना हुआ था। साथ ही 5 वर्ष पहले की अगर बात की जाए तो इसी स्थान पर तत्कालीन विधायक अमर सिंह यादव का कार्यालय भी यहीं से संचालित होता था।हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राजगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने अमर सिंह यादव ने इस कार्यालय में अपना दफ्तर बनाते हुए विधिवत सुंदरकांड पाठ के साथ पूजा अर्चना कर शुक्रवार को कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा महामंत्री देवी सिंह सोंधिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक नागर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश तंवर के साथ ही अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे ।जिन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।