Sudarshan Today
नरसिंहगढ़मध्य प्रदेश

भगवान दास साहू मुन्ना भैया बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री

नरसिंहगढ़ । आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन जिला स्तर पर किया जा रहा है I जिसमे जिला अध्यक्ष की अनुशंसा अनुसार जिले की कार्यकारिणी भी घोषित की जा रही है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के प्रभारी रणवीर सिंह जी रावत, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पचवार्या द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी गठित की है। जिसमें भगवान दास साहू मुन्ना भैया को जिला महामंत्री की कमान सौंपी गई है। इसी बीच नरसिंहगढ़ नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास साहू मुन्ना भैया को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं इस मौके पर नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल द्वारा पुष्प माला से बस स्टैंड पर स्वागत किया। एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पचवार्या, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल खत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बाबूलाल साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर, मनोज जड़िया, अभिषेक सक्सेना, मोहित मालवीय, थान सिंह गुर्जर, बद्री पहलवान, राजू जड़िया, राजकुमार वर्मा, नितेश अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद बुंदेला, विनोद विजयवर्गीय, सुदीप शर्मा, अंकित साहू, हेमंत नामदेव, सनी बाथम, शुभम शर्मा, अनूप साहू सत्यम शर्मा, करण सिंह, जय सिंह चावड़ा, गगन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मनोज साहू, अनिल बिहानी, रवि साहू, प्रवीण गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Related posts

श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया सांसद जी ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर

Ravi Sahu

बबीना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज एवं बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा- यशपाल सिंह यादव

sapnarajput

खरगोन कलेक्टर द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2022 वीर शहीद टंट्या,मामा जन्मोत्सव की तैयारियां का खरगोन कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया

asmitakushwaha

रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन, शुभ मुहूर्त में किया लक्ष्मी पूजन।

Ravi Sahu

कलेक्टर भव्या मित्तल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा

Ravi Sahu

परासई में छाया जलसंकट दो हेड पंप के सहारे ग्रामीण जल जीवन मिशन योजना बनी शो फीस

Ravi Sahu

Leave a Comment