Sudarshan Today
ganjbasoda

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय के इण्डोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता में संपूर्ण जिला के हाई स्कूल एवं उ.मा.वि. के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य एम सी शर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्म कुमारी सपना बहन एवं वीरेंद्र सोनी योग गुरू विदिशा, कार्यक्रम अध्यक्ष लक्षमण भाई एवं विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप भारती जिला योग प्रभारी, बाबूलाल रघुवंशी, योग गोल्ड मेडलिस्ट विधान श्रीवास्तव उपस्थित थे। निर्णायक मण्डल में शरद श्रीवास्तव योग शिक्षक, प्रियंका दांगी योग प्रशिक्षक विदिशा, समीक्षा जैन योग साधक भोपाल थे। विकासखण्ड योग प्रभारी शफाकत कादरी ने योग परिणाम घोषित किये जिसमें प्रथम आदर्श प्रजापति सी एम राइज कुरवाई, द्वितीय विवेक राजौरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीलाखेडी, वर्ग बालिका में प्रथम ईशा कुशवाह सी एम राइज गंजबासौदा, द्वितीय दृष्टि पंथी सी एम राइज कुरवाई, जूनियर वर्ग बालिका में प्रथम आरती अहिरवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, द्वितीय संस्था जोशी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बासौदा, जूनियर वर्ग बालक में प्रथम गगन सरसैया उमावि माधवगंज विदिशा, द्वितीय रविन्द्र पंथी सी एम राइज कुरवाई विजयी हुए। इस अवसर पर अभय शर्मा , पं संदेश मिश्र, हेमंत गंगवाल, स्वतंत्र जैन, रोहित दांगी, विजय शर्मा, कपिल गौड़, राहुल अहिरवार, रंजीत पंथी, नंद किशोर प्रजापति, रामकृष्ण प्रजापति, भावना अग्रवाल, के के मिश्र, प्रशांत श्रीवास्तव सहित विकास खंड के शाला योग क्लब प्रभारी एवं योग शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

वेत्रवती घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के यजमानों का प्रायश्चित संस्कार आज

Ravi Sahu

शांति समिति की बैठक में डीजे संचालकों को सख्त हिदायत

Ravi Sahu

क्रिसमस के दिन हुआ श्रीरामलीला वार्षिक मेले का शुभारंभ 

Ravi Sahu

शक्ति केंद्रों पर भाजपा की बैठक हुई संपन्न विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का संकल्प

Ravi Sahu

अष्ट दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 

Ravi Sahu

60 प्रतिशत या उससे कम वोटिंग वाले बूथों पर जागरूकता हेतु निकाली रैली

Ravi Sahu

Leave a Comment