Sudarshan Today
BADNAWARमध्य प्रदेश

विधायक का एक ही काम लुट जितना लुट सको उतना लुट लो : उमंग सिंघार

 

 

जन आक्रेाश यात्रा वाहनों के साथ बदनावर पहुॅची

 

बदनावर। प्रदेश कांग्रेेस द्वारा निकाली गयी जन आक्रोश यात्रा का रविवार को बदनावर विधानसभा के गांव धारसीखेडा में प्रवेश हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आक्रेाश यात्रा का स्वागत किया गया। भेसोला में रथ सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कांतिलाल भुरिया एवं बालमुकुंदसिंह गौैतम ने संबोधित किया। रथ में उंमग सिंघार, जिला अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार एवं विक्रांत भुरिया सहीत कई बडे नेता मौजुद थे। बाद में वाहनो के साथ जन आक्रोश यात्रा बदनावर पहुॅची। जो नगर के मुख्य मार्ग से होकर बस स्टेंड पहुची जहां सभा हुई। बदनावर बस स्टेंड पर आयोजित जन आक्रोश सभा में यात्रा प्रभारी पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भुरिया, उमंग सिंघार, प्रदेश महिला अध्यक्ष विभा पटेल, धार जिला अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, बालमुकुंदसिंह गौतम, प्रभासिंह गौतम, कमलसिंह पटेल, ठाकुर हरिनारायणसिंह पंवार, कुलदीपसिंह शेखावत, अमीत जैन विक्की, अभिषेकसिह राठौर, सहीत कई पदााधिकारी मचासीन थे।

 

मंच से कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया

 

प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, किसान मुआवजे के लिए परेशान है। लाडली बहना को 1 हजार देकर जीजाओं की जेब से वसुली की जा रही है। महगांई बढती जा रही है। 18 वर्ष तक बहनों की याद नहीं आयी, अब चुनाव में दाल पलती होने पर सस्ते गेस सिलेडर देने का झांसा दिया जा रहा है। जबकि सस्ता सिलेंडर किसी कोे भी नहीं मिल रहा है। बदनावर विधानसभा को लेकर कहा कि यहां जनता में काफी जन आक्रोश है। रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता कहां जाए। सिंधिया को लेकर कहा कि जब महाराज पिछले दरवाजे से 30-30 करोड लेकर हमारी सरकार को गिरा दी अब जनादेश का अपमान नही हुआ। जिसका बदला आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को वोट देकर लेगी। आने वाले समय में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही और यहां से कांग्रेस का विधायक बनाकर भोपाल भेजने का काम कार्यकर्ताओं एवं जनता को करना है। भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं मचासीन अतिथियों के हाथ खड़े करवा कर कांग्रेस को जीताने का संकल्प दिलाया।

 

मंच से कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए उमंग सिंघार

 

ने कहा कि बदनावर के विधायक का एक ही काम जितना लुट सको उतना लुट लो अगली बार नहीं आना है। जब तक मेैं राजनीती मे हुॅ। स्पश्टवादिता के साथ भोपाल व दिल्ली में आपकी आवाज उठाता रहुगा। पेट्रोल, डीजल एवं अन्य चिजों पर टैक्स लगाकर आपकी जेब से पैसा निकाल कर लिए कर्ज का ब्याज सरकार भर रही है। किसानों को 2 क्विंटल प्रति बीघें की सोयाबीन जो 10 हजार की है किसानों को नुकसान हुआ है। किसान मुआवजे के लिए परेशान है जब सप्ता पर काबिज नेताओं का भरोसा कार्यकर्ताओं से उठकर एसपी व कलेक्टर पर केन्द्रित हो जाए तो समझो कि सरकार जाने वाली है। परिवर्तन आने वाला है। डंके की चोट पर 150 सीटों के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हाथ का पंजा हमारा प्रत्याशी है उसे जीता कर भोपाल भेजना है। सभा को युकां प्रदेेश अध्यक्ष विकांत भुरिया, पुर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम निरंजन सिंह पंवार ने भी संबोधित किया। पुर्व सीएमओं सुरेषचंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस का हाथ थामा। तथा बद्रीलाल पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मंचासीन अतिथियों ने कांग्रेंस का रुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। बडी संख्या में कार्यकर्ता, ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर प्रभारी एवं जनपद सदस्य, पंच, सरपंच पार्षद एवं पुर्व पार्षद भी मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अतुल बाफना नेे किया। आभार यात्रा प्रभारी मनीश बोकडिया ने माना। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Related posts

झल्लार ग्राम पंचायत सभा कक्ष में आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम

Ravi Sahu

बगड़ू स्थित कनक ईंट भट्ठे में पानी सप्लाई का डोभा में डूबने से बच्ची की हुई मौत

Ravi Sahu

बस नदी में उतरी चार बच्चे, सहित एक महिला हुई घायल

Ravi Sahu

सागर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष (किसान मोर्चा) ने ली ओबीसी महासभा की सदस्यता

Ravi Sahu

शहर की यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, सोमवार से नपा और एसबीआई के पास नहीं लगेंगे ठेले।

Ravi Sahu

नही रहे सीतानगर की बड़ी शाला के महंत

Ravi Sahu

Leave a Comment