ब्लाक संवाददाता रानू जावेद खान
जवेरा दमोह भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा जनता तक पहुंचाने के लिए बिभिन्न स्थानों से पांच रथों को रवाना किया गया है जो कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर भोपाल में आयोजित विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन में पहुँचेगे जिसमें से एक रथ 19 सितंबर को दोपहर पथरिया विधानसभा में पहुंचा जिसमें पथरिया विधानसभा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने मंडल से बाइक रैली निकालकर युवाओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया एवं बाइक रैली काफिले के साथ जन आशीर्वाद यात्रा को हटा विधानसभा तक पहुंचा इसके बाद हटा विधानसभा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों द्वारा आयोजित बाईक रैली ने जन आशीर्वाद यात्रा हटा विधानसभा में यात्रा के साथ रही एवं जन आशीर्वाद यात्रा को अगले दिन दमोह विधानसभा तक पहुंचाया इसके बाद दमोह विधानसभा के युवा मोर्चा की बाईक रैली जन आशीर्वाद यात्रा काफिले के साथ रही और दोपहर में यात्रा को जबेरा विधानसभा तक पहुंचाया इसके बाद जबेरा विधानसभा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ जबेरा विधानसभा के राजघाट पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया और जबेरा विधानसभा भ्रमण करते हुए बाइक रैली काफिले के साथ जन आशीर्वाद यात्रा को जबलपुर जिले की सीमा तक पहुंचाया इस तरह से दमोह जिले की चारों विधानसभा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा में अपने-अपने मंडल की बाइक रैली को लेकर यात्रा के साथ चले और जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया युवा मोर्चा के इस कार्य को जिला अध्यक्ष ने सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले की चारों विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा की शोभा में जो चार चांद लगाए हैं उसके लिए मैं दमोह जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं