Sudarshan Today
पीथमपुरमध्य प्रदेश

संयोग फार्मा अग्निकांड में घायल हुए तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान हुई मौत

   पीथमपुर

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में कुछ दिनों पहले हुई संयोग फार्मा नामक कंपनी में अग्निकांड में तीसरी मौत हो गई।सहायक उप निरिक्षक जांच अधिकारी चंद्रशेखर पटेल के अनुसार अग्निकांड में गम्भीर घायल मिथलेश यादव उम्र 23 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञात हो कि 13 सितंबर की सुबह सेक्टर एक में स्थित संयोग फार्मा नामक कंपनी में शार्ट सर्किट से वहा रखे कैमिकल में लगी आग से चार कर्मचारी घायल हुवे थे जिसमे एक कमलेश तिवारी ने वही दम तोड दिया था जबकि दो गम्भीर घायल राजेश यादव व मिथलेश यादव को पहले महू के मध्य भारत अस्पताल व बाद में एम वाय अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया था। जहा आज मिथलेश यादव भी जीवन की जंग हार गया

 

तीन दिन पहले एक गम्भीर घायल की हुई थीं मौत

 

इस अग्निकांड में गम्भीर घायल राजेश यादव व मिथलेश यादव को इन्दौर के महाराजा यशवंत राव अस्पताल में भर्ती किया गया था । जहा दोनो की हालात चिंताजनक थी। राजेश यादव 42 वर्ष ने दो दिन पहले ही दम तोड दिया था। जबकि आज मिथलेश यादव उम्र 23 वर्ष भी जीवन की जंग हार गए।

 

थाना प्रभारी सन्तोष दूधी के अनुसार फार्मा कंपनी में हुए अग्निकांड में आज तीसरे व्यक्ति मिथलेश यादव उम्र 23 वर्ष हाल मुकाम विश्वास नगर ने भी दम तोड दिया। अब मृतक संख्या तीन हो गई हैं। हमारी संवेदनाएं मृतक परिवार से हैं। आज मृत व्यक्ति की लाश परीजनो के साथ बिहार रवाना कर दी गई है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं व कारखाना प्रबंधक पर कानून के हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

बांदा नवाब के वंशज आफ़ाक अली बहादुर का निधन

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किया गया प्रभात फेरी का आयोजन

Ravi Sahu

बाग के बस स्टेशन घाटी पर अतितीव्र गति से सीमेंट से भरा हुआ ट्रक डीपी से टकराते हुए कई बाइक को अपनी चपेट में लेता हुआ

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत जाहुर के समिप खरगोन बड़वानी मार्ग पक्का निर्माण ना होने से वाहन हुआ अनियंत्रित

Ravi Sahu

जिले में छात्र – छात्राओं को दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Ravi Sahu

नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रको को बाहर निकालने की कबायद तेज* *थाना प्रभारियों की मशक्कत से मुश्किल से निकल पा रही सिंध नदी में फंसी गाड़ीयां* *लहार SDOP अबनीश बंसल मोके पर*

Ravi Sahu

Leave a Comment