Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

राखी संग पाती कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने भाइयों से मांगा वचन

सुदर्शन टुडे 29 अगस्त गुना

भैया मेरे कमल के फूल को खिलाना

महिला मोर्चा एवं लाडली बहनों ने जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को बांधी राखी

*गुना* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में *राखी संग पाती* कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा जनों को महिला मोर्चा की बहनों से रक्षा सूत्र बांधकर वचन लिया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राखी संग पाती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम महिला मोर्चा की बहनों द्वारा जिला पंचायत के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमे महिला मोर्चा के बहनों एवं लाड़ली बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पदाधिकारियों सहित अन्य भाइयों को राखी बांधकर गीतों के माध्यम से आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का वचन लिया। “भैया मेरे कमल के फूल को खिलाना…” के जवाब में भाइयों ने भी “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में लाडली बहना है।” पक्तियां गाकर वचन निभाने की बात कही। मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वंदना मांडरे, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, अलका बिंदल, उषा खटीक, रेणु बाला, कीर्ति सरवैया, विनीत मिश्रा, रानी शर्मा, कृष्णा झा, निशा परिहार, माया चौहान, ममता तोमर, सरोज शर्मा, महिला मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी संध्या श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा शिवराजजी ने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए प्रदान करने सहित अनेक घोषणाएं की हैं। यह बहनों को राखी का उपहार होकर उन्हें संबल प्रदान करेगा। उपस्थित बहनों ने भाइयों को आशीर्वाद देते हुए आगामी चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र व लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने तथा भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने बहनों को आश्वस्त किया कि इस बार जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाकर बहनों को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास से हुए राखी संग पाती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की दीर्घायु की कामना की।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Ravi Sahu

पकरिया नेशनल हाईवे मार्ग पर कार एवं बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी।

Ravi Sahu

ग्राहक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

Ravi Sahu

कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा 9वीं का छात्र रूद्र प्रताप, कार्यालय का निरीक्षण किया

Ravi Sahu

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राज्य मंत्री गौतम टेटवाल

Ravi Sahu

अमन श्रीवास्तव को बनाया युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष

Ravi Sahu

Leave a Comment