Sudarshan Today
ganjbasoda

राजेश जी की संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा – मुख्यमंत्री

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा नितीश कुमार

राजेश जी बहुत लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं विश्व हिन्दू परिषद में काम करते आये हैं उन्होंने प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद का बीजारोपण किया है। उनकी संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को भी मिलेगा। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते समय कही। दरअसल विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी सोमवार को अलसुबह चारपहिया वाहनों के काफिला के साथ भोपाल के लिए निकल गये थे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में चारपहिया वाहन शामिल हुये। प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।सदस्यता ग्रहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को समाप्त कर भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त कर वर्षों से लंबित जनभावनाओं पर काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में महाकाल लोक का निर्माण कर जन आस्था का सम्मान किया, भारतीय जनता पार्टी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना चलाकर बालिकाओं और महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। ऐसे अनेक कार्यों से भाजपा ने जनमानस में अपनी पैठ बनाई है। भाजपा की इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भी सक्रिय राजनीति करने का निर्णय लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायक लीना जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

वात्सल्य पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आज शाम

Ravi Sahu

कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में हुआ बौद्धिक सत्र

Ravi Sahu

सिद्ध इमलाधाम में श्रीसीताराम की प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन

Ravi Sahu

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन का असर सरकार ने 4 प्रतिशत डीए के दिए आदेश

Ravi Sahu

13 जुआं एक्ट के तहत 9 आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

ग्रामीणांचलों में छाया श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का खुमार विहिप का घर घर संपर्क, अक्षत वितरण समापन की ओर

Ravi Sahu

Leave a Comment