Sudarshan Today
sarni

राख से लाख का सफर खाक, सोनू के गोदाम से लाखों की नकली खाद बरामद

नवीन सोनी सुदर्शन टुडे सारनी।

राम राम जपते रहे , हुए नहीं निष्काम।

मन माया छाया रही, माया मिली न राम

नकली खाद का व्यापार करने वाले सोनू जसूजा के गोदाम पर सारनी पुलिस जांच करने पहुंची। इस दौरान लाखों की नकली खाद पुलिस ने बरामद की। जांच के दौरान पुलिस ने 700 बोरी नकली खाद पाई। वही लगभग 350 बार दाने रिक्त मिले। कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद सारनी पुलिस के माध्यम से सोनू जसूजा को न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब रहे कि शनिवार रात लगभग 12:30 बजे वार्ड क्रमांक एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा के पास बने गोडाउन में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 230 बोरी नकली खाद समेत एक ट्रक को जप्त किया। जिसमें सारनी के 3 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। वही बेतूल निवासी ललित उर्फ सोनू जसूजा को अभिरक्षा में लिया। इसके बाद सारनी पुलिस ने सोनू जसूजा के गोदाम की जांच की। जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में नकली खाद से भरी हुई बोरिया बरामद हुई। वही लगभग 350 बार दाने रिक्त मिले। बुधवार को सोनू को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस खेल से जुड़ा अगला खिलाड़ी कब तक सामने आता है यह देखना अभी बाकी है।इनका कहना है गोदाम पर छापा मारा गया जहां से 700 बोरी बरामद हुई है। इन बोरियों में क्या है इस बात की जांच कृषि विभाग के माध्यम से की जाएगी।रत्नाकर हिंगवे थाना प्रभारी सारनी

Related posts

बाघ के पगमार्क मिले हैं दहशत में ना आए सतर्क रहे लोग  वन विभाग कुछ दिन सुबह-शाम टहलने ना जाए वन लोग विभाग ने दी हिदायत

Ravi Sahu

अरविंदों कंपनी पिछले 1 वर्ष से कर रही मजदूरों का शोषण – सत्यान मंडल

Ravi Sahu

चोर बार-बार बना रहे पानी की पाइप लाइन को निशाना, जलापूर्ति हो रही बाधित

Ravi Sahu

लोकनाथ कंपनी के कुछ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में

Ravi Sahu

“मध्य प्रदेश बोर्ड अर्धवार्षिक नई समय सारणी 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा जोखिम, नई समय सारणी जारी”

Ravi Sahu

विधायक ने 1 करोड़ से ज्यादा के निमार्ण कार्यों का किया भूमिपूजन, फुटबाल ग्राउंड में मंगल भवन का लोकार्पण

Ravi Sahu

Leave a Comment