Sudarshan Today
rajgarh

सोंधिया राजपूत समाज की अनुठी पहल. प्रदेश की टॉप टेन मैरिट लिस्ट में आने पर स्कूटी व 51हजार से छात्रा को किया सम्मानित।  

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

राजगढ़।अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज के तत्वाधान मे नीमच जिले के भादवा माताजी मे समाज की धर्मशाला मे प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस प्रतिभा सम्मान समारोह मे प्रदेश के अलग अलग जिलों के समाज के 10 वी,12 वी की छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई।प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि विगत बारह वर्षो से समाज के छात्रो को उच्च शिक्षा के क्षैत्र में आगे लाने हेतु व उनको तथा उनके अभिभावको को यथोचित सम्मान देने हेतु प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज युवा संगठन के द्वारा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के भादवा माता मंदिर धर्मशाला परिसर आयोजित किया गया।जिसमें मध्य प्रदेश स्तर पर एमपी में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में आने वाले समाज की छात्रा प्रतिभा पिता रणजीतसिंह बोरदिया जिला नीमच को समाज के युवाओ ने फोनपे पर 51000 ऐकत्रित कर नगद पुरुस्कार से बालिका का मनोबल बडा्या एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भेरू सिंह परिहार के द्वारा टीवीएस स्कूटी दी गई वही *योगेंद्र पिता जगदीश सिंह ब्यावरा व चंद्रप्रताप सिंह पिता मोहनसिंह कल्लूखेड़ी जिला राजगढ़* को 7 हजार से सज्जन सिंह शिवाजी व 5 हजार के नगद पुरुस्कार से सज्जन सिंह मंत्री जी राजगढ़ ने सम्मानित किया वही कक्षा 12 वी मे प्रथम आये छात्र जयवर्धन सिंह पानखेड़ी को 11 हजार के नगद पुरुस्कार से सुरज प्रकाश सिंह तोमर मन्दसोर व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र राज्यवर्धन सिंह पानखेड़ी को 7 हजार के नगद पुरुस्कार से राधेश्याम जी ठेकेदार ने सम्मानित किया , तीसरे स्थान पर आये छात्र ललित पिता इंदरसिंह गेहूंखेड़ी राजगढ़ को 5 हजार के नगद पुरुस्कार से भोपाल जिला टीम द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव प्रताव सिंह सिसोदिया ,प्रदेश अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष आलोट कालु सिंह पाटन ,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भेरू सिंह बापु, संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण जी झिरी ,हरि सिंह चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह शिवाजी ,शम्भु सिंह चौहान पावटी ,युवा अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ,कमल सिंह परोलिया,विरेन्द्र सिंह तंवर ,मनोहर सिंह छायन ,कमल सिंह पटवारी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह परिहार ने किया व आभार इंजीनियर ईश्वर सांह चौहान ने माना।

Related posts

24 घंटे से घर से गायब 3 साल की बच्ची को 2 शराबियों के पास से पुलिस ने किया बरामद।

Ravi Sahu

भाजपा कार्यकर्ता कुर्सी के लिए नहीं सेवा के लिए करते है काम : महामंत्री राजगढ़ नगर पालिका परिषद ने किया भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान।

Ravi Sahu

राजगढ़ का चुनाव राम मंदिर का विरोध करने वाले और पक्ष करने वालों के बिच है! CM यादव लाडली बहन को बनाएंगे लखपति बहना! शिवराज

Ravi Sahu

ओपीडी में मरीजों के साथ ही डॉक्टर को भी इलाज करने में होगी आसानी।टी एल बैठक में नवाचार करने की कलेक्टर को दी जानकारी।

Ravi Sahu

महिला स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण आयोजित।

Ravi Sahu

बुजुर्गों का सम्मान,सुंदरकां पाठ, मंदिरों में स्वच्छता अभियान दीवार लेखन में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह पंवार,,,

Ravi Sahu

Leave a Comment