Sudarshan Today
rajgarh

राजस्थान, महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में ले जाया जा रहा जिले से भूसा।

अवैध रूप से हो रहा भूसे का परिवहन……..

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

राजगढ़। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिलों कि कई ग्राम पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण कराते हुए उनमें गोपालन का कार्य किया जा रहा है, इसी के साथ कई धार्मिक संगठन वा समितियों की गौशालाये भी जिले में संचालित हो रही है। इसके बावजूद भी राजगढ़ जिले से जो भूसा राजगढ़ की ही गौशालाओं तक पहुंचना चाहिए जिससे आने वाले समय में गौशाला के संचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या सामने ना आए वा गोवंश को समय पर उनकी पूर्ति के हिसाब से चारा उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए पूर्व में कलेक्टर ने भूसे के परिवहन पर पाबंदी लगाई थी। लेकिन हाल ही में रवि सीजन की फसलें पक कर तैयार हैं वा कई फसलें मशीनों के माध्यम से निकाली भी जा चुकी है।जिससे निकलने वाला भूसा या मसूर से निकलने वाला मसूरिया सहित गेहूं का भूसा बाहरी राज्यों के वाहन व मध्य प्रदेश के ही अन्य जिलों के परिवहन कर्ता जिले के भूसे को भरकर ले जा रहे हैं। जिसे प्रशासन किसी भी प्रकार से नहीं रोक पा रहा है। आए दिन नेशनल हाईवे हो या अन्य सड़कें कहीं भी ओवरलोडिंग ट्रैक्टर या ट्रक भूसे से लदे हुए सड़कों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आने वाले समय में क्या गौशालाओं में फिर से चारे की कमी सामने आएगी या इस परिवहन पर जल्द ही प्रशासन पाबंदी लगाएगा।

Related posts

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा की शुरुआत कडवी नीम और मीठी मिश्री के साथ हुई।

Ravi Sahu

जीवन को आनंदित बनाये रखता है अल्पविराम ! कलेक्टर

Ravi Sahu

राष्ट्रीय दल ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण। दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

Ravi Sahu

पौधरोपण कर मनाया गया विश्‍व वेटलेण्ड दिवस।

Ravi Sahu

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री आज राजगढ़ में। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के साथ ही करेंगे आम सभा को संबोधित।

Ravi Sahu

राम मंदिर पर सुदर्शन टुडे का पूर्व प्रांत संयोजक से संवाद।

Ravi Sahu

Leave a Comment