Sudarshan Today
badnagar

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल किया भूमिपूजन

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा यह उद्योग मिल का पत्थर साबित होगा

बदनावर। पश्चिम क्षेत्र के ग्राम छायन में लगने वाले कपड़ा उद्योग इकाई का शुक्रवार को प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअली भूमिपूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दी।

50 एकड़ भूमि में स्थापित होगा यह उद्योग

यह कपड़ा कारखाना पूर्ण रूप से पर्यावरण फ्रेंडली के साथ-साथ उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ टेक्निकल टेक्सटाइल से युक्त होगा, जो कि क्षेत्र में अन्य यूनिट्स को भी आकर्षित करेगा। 250 करोड़ रुपए का निवेश कर नया उद्योग लगेगा। इस उद्योग की स्थापना से बड़ी संख्या में महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ-साथ रोजगार मिलेगा। आने वाले 5 वर्षों में कुल 250 करोड़ रुपए का निवेश होगा और लगभग 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। करीब 50 एकड़ भूमि में यह बड़ा उद्योग स्थापित होगा। न्यू जील रेन वियर कंपनी रेनवियर, विंटर वियर और सेफ्टी वियर आदि के आउटर वियर उत्पादों के अग्रणी निर्माता उद्योग समूह हैं। कंपनी अपने उत्पादों को अमेरिका, यूरोप, और मध्य पूर्व के देशों में निर्यात करती है। अब यहां इस क्षेत्र में कंपनी निवेश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल भूमिपुजन किया

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल जुड़कर इस नए उद्योग का भूमिपुजन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योग लगने से व्यवसाय के साथ साथ रोजगार भी बढ़ेगा। इस उद्योग में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए उद्योग का उदघाटन करने में सितंबर माह में खुद आऊंगा। कंपनी के एमडी दीनशंकर दीनबंधु त्रिवेदी का नाम लेते हुए कहा कि आपका नाम ही दीनबंधु है, जो गरीबों का भाई हो वहीं, दीनबंधु होता है और उसी भाव से आपने रिकॉर्ड समय में यह कर दिखाया, जिस पर श्रीनाथ की कृपा हो, उसके लिए असंभव कुछ भी नहीं है। आपको बहुत धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं। आप मध्यप्रदेश की धरती पर यह उद्योग लगा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए यह आनंद का अवसर है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे यहां जो उत्पादन होगा, उसका विदेश में निर्यात होगा और विदेशी मुद्रा आएगी। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि इससे 12,हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

दत्तीगांव ने कहा ग्लोबल समिट के सार्थक परिणाम मिल रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि यहां लगने वाला यह उद्योग सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। टेक्सटाइल कंपनी शुरू होने से यह क्षेत्र सहित प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। हम प्रयास करेंगे कि कंपनी में कौशलयुक्त कर्मचारी अधिक से अधिक सम्मिलित किए जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर में संपन्न हुई ग्लोबल समिट के सार्थक परिणाम हमे मिलने लगे है। उद्योगपति मध्यप्रदेश में अपना व्यवसाय विस्तार कर रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब तक 3 बड़े उद्योग हमे मिल चुके है। खेरवास में स्थित सोया प्लांट व छायन में स्थापित होने वाला कपड़ा कारखाना इसी साल शुरू हो जाएंगे। हमारे युवाओं के लिए इससे रोजगार का सर्जन होगा। उन्होंने यहां निवेश करने वाले निवेशकों को भरोसा दिलाया कि बदनावर में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कभी नही आने दी जाएगी। संबोधन के पश्चात दत्तीगांव ने यहां पूजन कर उद्योग निर्माण की शुरुआत की। इसके पहले उद्योग निर्माण कंपनी के एमडी दिनशंकर दीनबंधु त्रिवेदी ने स्वागत भाषण देकर कंपनी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, खेमराज पाटीदार, डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, मनोज सोमानी, महेंद्र सिंह सक्तावत, विक्रम पटेल, कुलदीपसिंह पिपलीपाडा, दिनेश गिरवाल, समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

सुदर्शन टुडे के कैलेंडर का विमोचन

Ravi Sahu

संत रविदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया: मंत्री राजवर्धन सिंह

Ravi Sahu

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा सीआई कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

52 वाहनों के काफिले के साथ बदनावर से भोपाल के लिए रवाना हुए:- सिसोदिया

Ravi Sahu

तहसील के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Ravi Sahu

बाइक चोरी का पता नहीं चला

Ravi Sahu

Leave a Comment