Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मंडला ब्लाक में घर चलो- घर घर चलो कांग्रेस सदस्यता अभियान

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के आव्हान पर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जयसवाल के निर्देशानुसार मंडला जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड . राकेश तिवारी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रागनी परते के मार्गदर्शन से जिले में लगातार कांग्रेस सदस्यता अभियान जारी है। इसी तारतम्य में आज 12 फरवरी 2022 दिन शनिवार को मंडला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती रेखा परते के द्वारा अपने मंडलम अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव ,सेक्टर प्रभारी सरस्वती चौधरी द्वारा पटपरा रैयत में महिलाओं को सदस्यता दिलाई एवं घर चलो घर घर चलो अभियान को लेकर कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिये महिलाओं के साथ ग्राम पटपरा रैयत में रैली निकाल कर लोगों को कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस पार्टी के सदस्यता दिलाये।
इस सदस्यता अभियान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाब सिंह उइके ,ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला ,मंडलम अध्यक्ष मुकेश कछवाहा,युवा नेता प्रणय भंडारी सहित समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

लोकसभा निर्वाचन दौरान विधायक, सासंद निधि भुगतान के संबंध मे दिशा निर्देश जारी

Ravi Sahu

आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सहायका अपनी मांगों के संबंध में कलेक्टर महोदय को सौंपेंगी ज्ञापन

Ravi Sahu

पथरिया के ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली कटौती से किसान हो रहे परेशान  

Ravi Sahu

हरदा परिवहन विभाग के दल ने 22 यात्री वाहनों की जाँच की

Ravi Sahu

प्राण प्रतिष्ठा से पहले 33 कुण्डीय महायज्ञ के यजमानों का हुआ प्रायश्चित संस्कार

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन किसानों ने कहा जल्द सर्वे कर दे मुआवजा

Ravi Sahu

Leave a Comment