Sudarshan Today
khargon

खरगोन बीजेपी के सामने हमेशा एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरे हैं अरुण यादव ,कांग्रेस के योद्धा है अरुण यादव

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन

खरगोन निमाड़ के सर्वमान्य लोकप्रिय और कार्यकर्ताओं के चहेते नेता जिनका निमाड़ और मालवा में जमीनी नेटवर्क है कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते हुए प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा पैदा की थी जिसके फलस्वरूप 2018 में वर्षो बाद कांग्रेस की सरकार बनी, अध्यक्ष पद पर रहते और पद से हटने के बाद भी कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करते रहे,अरुण यादव को पद की लालसा कभी भी नही रही और पार्टी ने जो आदेश किया चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी विधानसभा चुनाव लडना हो सहर्ष स्वीकार किया और पूरे दमखम से चुनाव लड़े, खरगोन लोकसभा जो उनकी परंपरागत सुरक्षित सीट थी लेकिन पार्टी के आदेश पर खंडवा लोकसभा चुनाव लड़े, अरुण यादव के सरल और आत्मीय स्वभाव के कारण और सहज उपलब्धता की वजह से कांग्रेस में उनको चाहने वालों की एक बड़ी तादाद है जो हमेशा उनके साथ खड़ी है, अरुण यादव भी प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता से सामान्य रूप से मिलते हैं और हमेशा फोन पर भी उपलब्ध रहते हैं, सीधा संवाद है उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ, भाजपा ने कई बार अरुण यादव पर डोरे डाले लेकिन कांग्रेस के प्रतिबद्ध सिपाही अरुण यादव ने कभी कांग्रेस का साथ छोड़ने का सोचा ही नहीं और ये कहा की मेरे खून में कांग्रेस है और मेरी मातृसंस्था है,अरुण यादव हमेशा से सोनिया गांधी, राजीव गांधी की खास पसंद रहें हैं इसलिए हमेशा से पार्टी ने अरुण यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है
प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे हैं अरुण यादव,अरुण यादव कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं हित में अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं और कार्यकर्ताओं की मन की बात ऊपर तक पहुंचाते है साथ ही वरिष्ठ नेता गण कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी और प्रदेश के सभी नेताओं के साथ समन्वयम बनाते हुए उनको आदर सम्मान देते हुए कांग्रेस को एकजुट रखने का पुरजोर प्रयास करते हैं ।
मध्यप्रदेश के और खासकर निमाड़ मालवा के कद्दावर नेता हैं अरुण यादव जो हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है और कार्यकर्ता भी सदैव अरुण यादव के साथ खड़े है ।

Related posts

3 हजार से अधिक आपत्तियों में 186 अपात्र पायी गई 7 जून तक स्वीकृति पत्र बांटे जायेगे, 8 को बहनाओँ के लिए विशेष ग्राम सभा

Ravi Sahu

1 जुलाई से करना होगा कपड़े की थैली का उपयोग

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Ravi Sahu

खरगोन कलेक्टर ने नन्हे बालक के इलाज के लिए दी 20 हजार की आर्थिक सहायता

Ravi Sahu

गुरु ग्रंथ साहेब का पुष्प वर्षा से किया स्वागत सजेगा कीर्तन दीवान 

Ravi Sahu

निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment