Sudarshan Today
बैतूल

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया औद्योगिक भ्रमण

भैंसदेही/मनीष राठौर

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में अकादमिक उत्कृष्टता गतिविधियों के तहत वाणिज्य विभाग द्वारा औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार दवंडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम को प्रभारी उप प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार चरपे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।विद्याथियों को बैतूल स्थित कौसमी औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक निर्माण इकाइयों जैसे शिवाय मैन्युफैक्चरिंग इण्डस्ट्रीज, स्वस्तिक इण्डस्ट्रीज, बैतूल वायर इण्डस्ट्रीज का भ्रमण करवाया गया। इन इकाइयों में तैयार होने वाले उत्पाद, उनकी निर्माण प्रक्रिया, मशीनों की कार्यप्रणाली, कच्चे माल की उपलब्धता, निर्मित उत्पाद का निर्यात, विक्रय एवं वितरण व्यवस्था एवं प्रबंधन व्यवस्था के बारे में जानकारी विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई| छात्रों द्वारा जिज्ञासा वश कुछ प्रश्न पूछे गए जिनका इकाइयों में कार्यरत सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों द्वारा निराकरण किया गया| भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सहायक प्राध्यापक वाणिज्य श्री मुकेश ससत्या का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

 

Related posts

जायलो, टवेरा ,बोलेरो सवारी वाहन से होती हे गोवंश की तस्करी, 40 किमी पीछा कर बरसते पानी में आधी रात को पकड़ा, ठूंस-ठूंस कर भरी थी 7 गाय

Ravi Sahu

।।खेल महोत्सव में लगभग 36 विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा।।

Ravi Sahu

सरकारी स्कूलों में कैसे सुधरेगी शिक्षा की क्वालिटी जब गायब मिले आधे शिक्षक

asmitakushwaha

लाडो अभियान पहुंचा जिला कच्छ,गुजरात (प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर रहे बैतूल के – युवा अनिल यादव)

Ravi Sahu

“कालेज़ में हिंदी दिवस का आयोजन”

Ravi Sahu

*पूरे राष्ट्र में नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा!*

manishtathore

Leave a Comment