Sudarshan Today
ganjbasoda

उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र करेंगे ओमकारेश्वर, महेश्वर का भ्रमण

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया गया था। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दल ने सहभागिता की थी।
विदिशा जिला स्तर पर विजेता दल को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के सौजन्यं से 3 दिन व 2 रात का भ्रमण पैकेज प्रदान किया जाता है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दल ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जिसके पुरस्कार स्वरूप दल के तीन छात्र रितिक राठौर, मनीष अहिरवार तथा अमित यादव दिनांक 5 से 7 जनवरी तक सैलानी आयरलैंड, ओमकारेश्वर व महेश्वर का भ्रमण करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर विजेता दलों को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा भ्रमण कराया जाता है। जिससे वे अपने ऐतिहासिक धरोहर व संस्कृति को पहचान सकें व उनकी जानकारी प्राप्त कर सके।
5 जनवरी को प्रातः दल को विदिशा से रवाना किया गया। प्राचार्य ज्ञान प्रकाश भार्गव व स्टाफ सदस्यों ने तीनों छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

Related posts

कन्या महाविद्यालय में हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम हुआ आयोजित

Ravi Sahu

2 दिन से लापता 23 वर्षीय युवती को तलाशने में जुटी पुलिस पॉलिथीन बैग से युवती के गायब होने का पता चला

Ravi Sahu

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की जैन मुनि संघ की भव्य अगवानी

Ravi Sahu

मंडलम सेक्टर एवं बीएलए सदस्यों को हुआ मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण

Ravi Sahu

होलिका दहन आज, शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक

Ravi Sahu

हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होगा भाजपा का जनसम्पर्क अभियान

Ravi Sahu

Leave a Comment