Sudarshan Today
ganjbasoda

हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होगा भाजपा का जनसम्पर्क अभियान

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए नगर में आज से जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ करेगी। भाजपा चुनाव कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भाजपा विधानसभा प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान का श्रीगणेश स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से होगा। जिसमें समस्त कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के समीप प्रातः 9 बजे एकत्रित होंगे और प्रथम दिन सामूहिक रूप से वार्ड क्रमांक 1 व 2, 3 में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जन हितैषी योजना बताते हुए जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में जनसम्पर्क अभियान के लिये विस्तृत योजना बनाई है जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सहित समस्त कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क अभियान में शामिल किया गया है। जो भाजपा के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे।

Related posts

आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 वें दिन भी जारी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही हैं प्रभावित कार्यकर्तायें हो रही है बीमार

Ravi Sahu

कायाकल्प अभियान के तहत नगर को मिली ढाई करोड़ की सौगात

Ravi Sahu

महाकाल के भक्त ने माता जानकी के भक्त का किया भव्य स्वागत व सम्मान

Ravi Sahu

अधिकारियों से सयुक्त मोर्चा ने की शालाओं का समय परिवर्तन की मांग

Ravi Sahu

शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ परिक्षण

Ravi Sahu

गाजे बाजे के साथ रवाना हुई नर्मदा महापुराण की संकीर्तन यात्रा

Ravi Sahu

Leave a Comment