Sudarshan Today
rajgarh

2006 से चल रहे विवाद का सिविल न्यायालय ने सुनाया फैसला।

विहिप को सौंपा नगर पालिका ने मालिकाना हक।

पुलिस छावनी में तब्दील रहा गणेश मार्ग।

देवराज चौहान राजगढ़

राजगढ़। विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय निर्माण के लिए बुचीलाल दर्जी के वंशजों ने गणेश मार्ग वार्ड क्रमांक 9 स्थित 1440 वर्ग फीट जमीन रजिस्टर्ड दान पत्र के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद को दान की थी।उक्त जमीन का मालिकाना हक बताते हुए आफताप अक्तर पिता कुद्दुस खान ने सिविल न्यायालय राजगढ़ में एक केस दर्ज कर दिया था। यह विवाद करीब 16 वर्षों से न्यायालय में चल रहा था जिसका फैसला सिविल न्यायालय राजगढ़ ने 28 दिसंबर को सुनाया जिसमें तमाम सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर जमीन का मालिक विश्व हिंदू परिषद को मानते हुए मालिकाना हक उन्हें सोफने का निर्णय सुनाया।
उक्त भूमि का यह मामला जब सिविल न्यायालय में चल रहा था उस समय जमीन की सुपुर्दगी एसडीएम न्यायालय द्वारा नगरपालिका को अपनी सुपुर्दगी में रखने का निर्देश जारी किया था। तब से ही जमीन नगरपालिका की सुपुर्दगी में थी। लेकिन जैसे ही न्यायालय का यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद के पक्ष में आया उसके तुरंत बाद ही राजगढ़ एसडीएम न्यायालय ने तत्काल यह जमीन विश्व हिंदू परिषद को सौंपने का आदेश नगर पालिका के नाम जारी किया। जिस पर सोमवार को नगर पालिका ने अपने पूरे अमले सहित पुलिस प्रशासन के माध्यम से उक्त भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण व कब्जे सहित वहां फैली गंदगी को हटाते हुए उक्त भूमि को विश्व हिंदू परिषद को सौंफा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू , राजस्व प्रशासन ,सहित कई थानों की पुलिस एसडीओपी सनम बी, नगर पालिका सीएमओ बीडी कतरोलिया सहित कई थानों के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

सेल्समैनो ने किया अन्नोत्सव का बहिष्कार।ज्ञापन सौंपकर रखी मांगे।

Ravi Sahu

10 से 15 जनवरी तक मनेगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह। मुख्यमंत्री  डॉ. यादव आज करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ अंतरित।

Ravi Sahu

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही रक्तदान कर लखन ठाकुर ने बचाई प्रसूति महिला की जान। ब्लड बैंक में मौजूद नहीं था ए बी पॉजिटिव रक्त।

Ravi Sahu

पति ने घर से निकाला, दो बालिकाओं के साथ चौराहे पर रह रही थी महिला, झगड़ा के डर के कारण मायके में भी नही मिला आश्रय।

Ravi Sahu

नपा द्वारा कोली मोहल्ले में 15 लाख से अधिक राशि से होगा सीसी रोड का निर्माण 

Ravi Sahu

गिरराज लववंशी बने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष।

Ravi Sahu

Leave a Comment