Sudarshan Today
रायसेन

सिया बोर्ड मप्र के अध्यक्ष श्री भट्ट ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

रायसेन, 23 दिसम्बर 2022

जिले में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में श्री अरूण कुमार भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस एवं वर्तमान अध्यक्ष सिया बोर्ड मप्र द्वारा सभी को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने एवं नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली जाती है।

Related posts

5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित होंगे

asmitakushwaha

मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,बीजेपी के जिला संगठन प्रभारी ,सिलवानी विधायक के बाद प्रचार भी जनता का रुख नहीं बदला

asmitakushwaha

18 वार्डों में 65पार्षद प्रत्याशियों ने ठोकी ताल:रायसेन नपा परिषद में अध्यक्ष पद व के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, तीन व वार्डों में करीबी मुकाबला

asmitakushwaha

कलेक्टर श्री दुबे ने उपनिर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Ravi Sahu

महिला कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पार्षद पद की प्रत्याशी नीति दीपक पण्ड्या के पक्ष में किया चुनाव प्रचार,

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन शुक्रवार 15 जुलाई को श्रीराम परिसर सागर रोड़ में भाजपाई धूमधाम से मनाएंगे, जन्मदिन की बधाई देने का लगा तांता

Ravi Sahu

Leave a Comment