Sudarshan Today
कटनीमध्य प्रदेश

कटनी की सुम्बुल एशिया के लोकप्रिय सितारों में शामिल

 

 

राजेंद्र खरे कटनी

 

हर साल इंग्लैण्ड से जारी होने वाली लोकप्रिय एशिया की 50 शख्सियतों की सूची में कटनी की सुम्बुल तौक़ीर को 44 स्थान प्राप्त हुआ है। 19 साल की उम्र में यह सम्मान पाने वाली सुम्बुल भारत की पहली सबसे युवा शख्सियत है। उसने महज 9 साल की उम्र से टीवी धारावाहिक में काम शुरू करना किया था। जोधा – अकबर, वारिस और इशारों इशारों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद उसने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म “आर्टिकल 15 “में अपनी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लेकिन सही मायने में उसे पहचान स्टार प्लस के धारावाहिक “इमली” ने दी, जिसमें सुम्बुल ने मुख्य भूमिका निभाई। यह धारावाहिक लगातार 2 साल तक सबसे ज़्यादा टीआरपी पाने वाले धारावाहिकों में शामिल रहा। इसके चलते सुम्बुल हर घर में इमली के नाम से जानी जाने लगी। फिर “रविवार विथ स्टार परिवार” में सुम्बुल ने अपनी चुलबुली अदाओं से सबका मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय शख्सियतों की सूची में अमिताभ बच्चन सबसे ज़्यादा उम्र के व्यक्ति के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा जैकी चैन, सलमान ख़ान, मिंडी कॉलिंग, शाहरुख़ खान, प्रियंका चोपड़ा और रामचरण जैसे जाने-माने कलाकारों ने भी इस सूची में जगह पाई है। इन सबके साथ सुम्बुल का नाम आना मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। आज सुम्बुल बिगबॉस 16 में भी अपनी कला का परचम फहरा रही है। सुम्बुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कटनी में ही की है। उसके पिता तौक़ीर हसन ख़ान कोरियोग्राफर हैं और कटनी के विभिन्न स्कूलों में कोरियोग्राफी करते थे। तौकीर का परिवार काफी पहले मुंबई चला गया था। सुम्बुल की छोटी बहन सानिया भी एक जानी मानी टीवी कलाकार है।

Related posts

स्लग-02-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर और डीईओ सौंपा ज्ञापन:हर महीने 15 तारीख के बाद मिल रहा वेतन, लोन की किश्तें हो रहीं बाउंस शिक्षकों को हो रही परेशानी

asmitakushwaha

समर्थन मूल्य चना खरीदी केंद्र केवलारी पर समिति संचालक की मनमानी से किसान परेशान किसान ने की मध्यप्रदेश शासन को शिकायत के बाद जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय जांच दल

Ravi Sahu

सिलौडी एवं क्षेत्र में जगह जगह आन बान शान से लहराया तिरंगा

asmitakushwaha

ठाकुर वीरेंद्र सिंह जी पंवार का निधान।

Ravi Sahu

*आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा का परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार*

Ravi Sahu

शाहपुरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगामी 21 नवंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

Ravi Sahu

Leave a Comment