Sudarshan Today
लटेरी

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करेगी राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी 

लटेरी से विवेक शर्मा

आज राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी सिरोंज की बैठक रखी गई जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा ने मीडिया को बताया कि आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज के जितने भी प्रतिभावान युवक – युवतियां है उनको राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी सिरोंज सम्मानित करेगी तथा ब्राह्मण समाज का सिरोंज क्षेत्र में एक विशाल आयोजन करेगी जिसमें मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से ब्राह्मण बंधु पधारेंगे।साथ में बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा भोपाल में होने वाले विशाल जन आंदोलन में संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।तथा सिरोंज क्षेत्र के हित के लिए जो सिरोंज जिला बनाओ अभियान चलाया जा रहा है संगठन उसमें भी तन मन धन से सहयोग करेगा।तथा अन्य कई सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई ‌‌।जिसमें परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शिवम शर्मा, तहसील अध्यक्ष अंकित भार्गव, डॉ विनोद शर्मा प्रशांत पालीवाल अक्षय शर्मा ओम प्रकाश दुबे राजभान शर्मा ऋषि कांत भार्गव प्रदीप शर्मा सतीश शर्मा रविंद्र शर्मा विवेक शर्मा नीतेश दुबे सुमित शर्मा मौसम शर्मा केशव भार्गव संजीव शर्मा राजकुमार शर्मा दीनदयाल शर्मा गोवर्धन शर्मा महेंद्र शर्मा आदि सम्मिलित हुए।

Related posts

नवागत एसडीएम हर्सल चौधरी ने बलरामपुर स्कूल का किया निरीक्षण HM की काटी 1 दिन की वेतन

Ravi Sahu

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Ravi Sahu

लटेरी में नगर परिषद लटेरी द्वारा नए बस स्टैंड का अतिक्रमण हटाया गया

Ravi Sahu

लटेरी आज देर रात से नगर लटेरी में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से नगरवासियों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है

Ravi Sahu

विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में सर्वाधिक राशि की हुई स्वीकृति

Ravi Sahu

सिरोंज जिला बनाओ  लटेरी मैं सिरोंज को जिला बनाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार के लिए दिया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment