Sudarshan Today
छतरपुरमध्य प्रदेश

दो दिवसीय अनुभूति कैंप का हुआ समापन छात्र छात्राओं ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

 

नौगांव। वन विभाग के द्वारा दो दिवसीय अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को वन सरंक्षण और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी। प्रकृति जंगल से रूबरू होकर छात्र छात्रायें भी खुश हुये। विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम पुरातत्व धुबेला संग्रहालय में आयोजित किया गया। जिसमें शुक्रवार के बाद शनिवार को भी स्कूली छात्र छात्राओं ने अनुभूति कैंप में हिस्सा लिया। जिसमें शासकीय आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्र -छात्रायें शामिल हुई। इनको भी वन विभाग के द्वारा औषधी पौधे के बारे में जानकारी जंगल में उगने वाले औषधी पौधे की छाल या पत्ती बुखार या घाव भरने के काम आती है कैसे पक्षी और जानवर पर्यावरण का संतुलन बनाये रखे है कार्यक्रम सुबह ८ बजे से ४ बजे तक हुआ जिसमें छात्र छात्राओं के स्वल्पहार और भोजन की व्यवस्था की गयी। दो दिवसीय अनुभूति कैंप के समापन में वन विभाग के अमले के साथ छात्र छात्राओ ने पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिये शपथ ली। जिसमें संजीव झाँ मुख्य वन सरंक्षक वेणी प्रसाद दातौनिया वन मंडल अधिकारी, विनोद कुमार अवस्थी वनपरीक्षेत्र अधिकारी छतरपुर,राजेंद्र कुमार सक्सेना,देवेंद्र सिंह राजावत,अशोक कुमार बादल,अंजुल सिंह परमार, पवन कुमार शर्मा दीपेंद्र फॉरैस्ट, मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह पूर्व विधायक, राकेश पाठक, अनूप तिवारी नप अध्यक्ष नौगांव,गोविंद सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।

Related posts

स्वच्छता अभियान चलाया

Ravi Sahu

औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसा

Ravi Sahu

ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पैट. मशीनों की कमिशनिंग करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

मुआवजा से वंचित रहे 5 गांव के लोगों ने आज कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

asmitakushwaha

नाट्य कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को आत्मविश्वासी बनाना है – तनुज व्यास

asmitakushwaha

झिरन्या क्षेत्र के आभापूरी के भगोरिया में पहुंची क्षेत्र की दबंग विधायक श्रीमति झूमा सोलंकी कांग्रेस की एक नारी सब पर भारी

Ravi Sahu

Leave a Comment