Sudarshan Today
singroliमध्य प्रदेश

सिंगरौली जिले में फूलों से वर्षा कर किया साहू समाज जन जागृति यात्रा का भव्य स्वागत

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू के नेतृत्व में निकल रही है पुरे प्रदेश में यात्रा

19 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा महाकुंभ

पांच लाख लोगों के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

सिंगरौली सम्वाददाता

जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा 17 अप्रैल 2022 जबलपुर से प्रारंभ की गई थी, जो कि विभिन्न जिलों से होते हुए ग्रामीण आंचलों तक जाना था। जोकि नगरी निकाय चुनाव में आचार संहिता लगने के कारण यह यात्रा शहडोल में स्थगित कर दी गई थी। जिसे 23/11/ 2022 से उमरिया जिले से पुनः प्रारंभ किया गया है।

मध्य प्रदेश के शेष सभी जिले की तहसील से होते हुए 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भोपाल में तेली महाकुंभ भरा जा रहा है। यह यात्रा का मूल उद्देश्य है कि जिस तरह से हमारे साहू समाज को प्रत्येक क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है। चाहे कार्य पालिका, न्यायपालिका, विधायिका, शिक्षा रोजगार व्यवसाय राजनैतिक आदि के क्षेत्र में, हमारे समाज का स्थान जीरो है, एवं समाज को सम्मानजनक स्थान नहीं दिया जा रहा है एवं मौलिक अधिकारों के हनन किया जा रहा है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है, समाज किए जा रहे मौलिक अधिकारों के हनन की पूर्ति के परिपालन में मध्य प्रदेश के संयुक्त साहू समाज के सहयोग से मध्य प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए यह आमंत्रण रथ यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें हमारे सभी सामाजिक बंधुओं को शक्ति परीक्षण हेतु 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भोपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने हेतु अपील की जा रही है। जिसमें लगभग 500000 सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में आयोजन को संपन्न किया जाना है। जिसमें समस्त साहू तेली समाज को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की विनम्र अपील की जा रही है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवि करण साहू प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश, गुलाब सिंह गोल्हानी मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा प्रदेश प्रभारी रश्मि साहू जिला अध्यक्ष तेदूखेडा, वीनिता ठाकुर,साहू समाज के जिलाध्यक्ष जिवधन साहू सिंगरौली,जयप्रकाश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष निवास,राम कैलाश साहू, राकेश साहू,अनुज साहू, अभिनय साहू,अरुन कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू, योगेश साहू, भूपेंद्र साहू, महाप्रसाद साहू, लक्ष्मी साहू, शिवप्रसाद साहू,सुखसेन साहू,भैया लाल साहू, दुर्गा प्रसाद साहू,सिध्द नाथ साहू, अजय प्रकाश साहू,रामसजीवन साहू, कुंजी लाल साहू,आदि साहू समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाएं रथयात्रा में शामिल रहे।

Related posts

MP : लापरवाही पर एक्शन, पंचायत सचिव सहित 3 निलंबित, 1 की वेतन वृद्धि रोकी, 10 के वेतन काटे, 7 को नोटिस जारी

Ravi Sahu

कथा सुनने से मन के विकार दूर हो जाते हैं। -महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय राम कथा का कथा का समापन हुआ।

Ravi Sahu

डॉ सीमा चौधरी ने मारवाड़ी महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में दिया योगदान

Ravi Sahu

जन साहस संस्था द्वारा कोविड, टीकाकरण का खरगोन जिले में शुभारंभ किया गया

asmitakushwaha

समस्त इच्छाओं का पड़ाव यदि भगवान ही हैं तो निश्चित मानव जीवन धन्य : डॉ. पंडित श्री दिनेशाचार्य जी महाराज

Ravi Sahu

मीठे मोला मे लगा गंदगी का अंबर

Ravi Sahu

Leave a Comment