Sudarshan Today
तलेन

चंद्र ग्रहण लगने के पहले सद्गुरु आश्रम पर गुरु के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब 1977 में गुरुदेव ने छोड़ा था। शरीर तब से लगता है 1 दिन मेला

मुकेश यादव तलेन

तलेन — नगर के उगल नदी तट पर स्थित सद्गुरु आश्रम नगर व आसपास के क्षेत्र का आस्था का केंद्र है।यहां पर सच्चे मन से की गई मन्नतें पूरी होती है। नगर के बुजुर्गों के अनुसार गुरु विशंभर नाथ व्यास जी नगर में शिक्षक के रूप में आए थे,जो नगर के प्राथमिक विद्यालय मैं अध्यापक थे। उनको भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा कि नौकरी छोड़ कर उगल नदी तट पर झोपड़ी बनाकर शिव भक्ति करने लगे बुजुर्गों के अनुसार नगर में जहां उनका मन करता उस घर पर भोजन करने चले जाते और जो भी बनता वही भोजन करते फिर अपनी कुटिया में आकर शिव भक्ति में लीन हो जाते उनको भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा की उनको साक्षात शिव बाबा के दर्शन होने लगे उनकी महिमा के कारण आज नगर का सतगुरु आश्रम नगर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कहलाता है।यहां नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र बन गया है। जब भी किसी को कोई परेशानी आती है तो विश्वास से गुरु के दर्शन करके उनको समस्या बताने पर समस्या हल हो जाती है। यहां गुरुदेव की छतरी बनी हुई है।हनुमान जी का मंदिर भी यही स्थित है।उनकी महिमा के कारण यहां निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। गुरुदेव ब्यावरा के पास स्थित सुठालिया के निवासी थे।बताया जाता है कि उनका परिवार अब उज्जैन में निवास करता है। 1977 में उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया तब से कार्तिक पूर्णिमा पर एक दिन मेला लगता है।

Related posts

कौन बनेगा नगर परिषद अध्यक्ष 4 दावेदारों में 3 यादव समाज के नगर में चर्चा सहमति से बनेगा या चुनाव होगा

Ravi Sahu

नरसिंहगढ़ विधानसभा में तलेन व क्षेत्र के लोगों की आवाज हमारे यहां नेताओं की कमी नहीं है उनको भी मौका मिलना चाहिए विधानसभा चुनाव 2023

Ravi Sahu

अनियमितताओं के बीच टोल हुआ चालू लोकल वाहन से की जा रही वसूली

Ravi Sahu

तलेन में बिजली विभाग के पीछे कृषि भूमि पर मोरम पत्थर से रोड बनाकर प्लांट काटे जा रहे 

Ravi Sahu

नगर परिषद तलेन में भाजपा की बनेगी सरकार

Ravi Sahu

नदी किनारे डूब क्षेत्र में कृषि भूमि पर प्लाट काटकर बना रहे कॉलोनी एक दर्जन से अधिक प्लाट की हो चुकी रजिस्ट्री क्या अवैध कॉलोनी बनाकर कृषि भूमि पर प्लाट काटने वालों पर होगी कार्रवाई

Ravi Sahu

Leave a Comment