Sudarshan Today
upबलिया

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने की तैयारी बैठक

सुदर्शन टुडे ब्यूरो दुर्गाशंकर सिंह राजपूत की रिपोर्ट

 

सिकन्दरपुर (बलिया)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के मूर्ति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 6 नवंबर को होने वाले मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सिकन्दरपुर द्वारा एक तैयारी बैठक का आयोजन स्थानीय डाक बंगले में किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों समेत शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर चल रही तैयारियां पर विस्तृत चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश सोनी, संजय जायसवाल, प्रयाग चौहान, जयराम पाण्डेय, मैनेजर चौहान, शोभन राजभर, कौशल श्रीवास्तव, विनोद शंकर गुप्ता, संजय, धीरेंद्र, रविंद्र पाण्डेय, जितेंद्र सोनी, शेरू गुप्ता, बबलू गुप्ता, नन्हे गुप्ता, प्रेमचंद स्वर्णकार व लालबचन शर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related posts

कानपुर के रसूलाबाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या

Ravi Sahu

बिना फिटनेस एवं मानक विहीन संचालित स्कूल वाहन के प्रबंधन पर होगी एफआईआर:-दयाशंकर

Ravi Sahu

बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम के छात्रों ने सीट वृद्धि की मांग करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

Ravi Sahu

सिकन्दरपुर, बलियाः बेलथरा मार्ग पर नवानगर चट्टी के समीप सड़क पार करते समय वृद्ध से टकराई बाइक। बाइक सवार सहित 75 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल। वृद्ध का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है

Ravi Sahu

कानपुर कांस्टेबल मर्डर केस : सामने आई कातिल प्रेमिका, आलाकत्ल और कपड़े बरामद

Ravi Sahu

दुष्कर्म के दो वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment