Sudarshan Today
करंजिया

हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा की हुई बैठक

अजय जैन सुदर्शन टुडे न्यूज़ करंजिया। करंजिया:- वृक्षारोपण संकल्प अभियान हरा भरा मध्यप्रदेश प्रत्येक पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल करंजिया में पंचायत प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देने पहुँचे युवा मोर्चा के डिण्डोरी विधानसभा के प्रभारी हरिहरण रजक ने बताया कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।इस महा अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय संचालन समिति गठित की गई है जो वार्ड, मंडल, विधानसभा, एवं जिला प्रभारियों से समन्वय स्थापित करेगी। पंवार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में 75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पहला चरण 11 सितम्बर से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण 18 सितम्बर से शुरू होगा और 25 सितंबर को श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस तक चलेगा। तृतीय चरण 26 सितम्बर से शुरू होगा और महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राजकुमार मोंगरे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति में नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाज और देश-दुनिया के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। भाजपा युवा मोर्चा का ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश” अभियान की शुरूआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ही अभियान है, जिसके द्वारा मोर्चा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट का सामना करने के लिए 75 लाख पौधे रोपेंगे।

बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा महामंत्री प्रशान्त सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश को आगे बढ़ाने को लिए प्रतिबद्ध है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का सामना कर रहा है। इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाकार हरा भरा राष्ट्र बनाना है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मेरे जीवन का हिस्सा और संस्कार बन गया है। हमारे दिन की शुरुआत पौधारोपण से होना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हरिहरण रजक, सुशील साहू, अभिषेक साहू, प्रभुदयाल,मानसिंह, कान्हा शर्मा, सुयश साहू, निखिल बैरागी, फूलचंद, प्रह्लाद पड़वार आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

दसलक्षण महापर्व का क्षमावाणी पर्व के साथ समापन

asmitakushwaha

घर-घर विराजे गजानंद मंदिरों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

asmitakushwaha

मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

Ravi Sahu

करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम खखुरखुरीदादर में मिला अज्ञात युवती का शव

asmitakushwaha

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा घर घर दे रहे निमंत्रण 

Ravi Sahu

Leave a Comment