Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

*नर्मदा परिक्रमा की आभार यात्रा में डिंडोरी पहुंचे महामंडलेश्वर*

 

 

 

कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

 

 

डिंडोरी। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज द्वारा 14 अक्टूबर से 1 मई तक निकाली गई नर्मदा परिक्रमा के आभार हेतु बुधवार को महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज डिंडोरी पहुंचे।

दोपहर 2 बजे रेस्टहाउस में उनका आगमन हुआ। इस दौरान नर्मदा भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद जिले से नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान जिन्होंने प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया था उनके आभार हेतु रेस्टहाउस में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आभार यात्रा का स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा दिया गया। वहीं ओम जैन द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा तपन भौमिक द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा के अनुभव, लोगो की नर्मदा मईया के प्रति अटूट आस्था एवं विश्वास से अवगत कराया गया।

 

*स्वामीजी ने दिलाया विश्वास*

 

तत्पश्चातत उत्तम स्वामी महाराज द्वारा आर्शीवचन के बाद नर्मदा परिक्रमा यात्रा में सहयोग करने वाले सामाजिक स्तर पर , शासन , प्रशासन स्तर पर , अधिकारी कर्मचारी , सामाजिक कार्यकर्ता ,धार्मिक आदि समस्त जनों का आभार प्रगट किया। साथ ही नर्मदा मईया के लिए क्या अच्छा हो सकता है। जिसमें आप सभी का सहयोग कैसे लिया जा सकता है। प्रशासन स्तर पर क्या अच्छा हो सकता है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस हेतु विश्वास दिलाया गया।

 

ये रहे मौजूद

 

आयोजित आभार यात्रा के दौरान स्वामीजी के साथ में तपन भौमिक , नरेन्द्रसिंह चौहान , ओम जैन , हुकुमसिंह गुप्ता , आदि विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजित आभार यात्रा कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एस डी एम बलवीर रमन , सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला , जिला समन्वयक बी एस गेहलोत , जन अभियान परिषद , नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक आर पी कुशवाह , पूर्व विधायक दुलीचंद ऊरेती , पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति धुर्वे शाहपुर मंडल अध्यक्ष शुशील राम अमरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा करजिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोगरे अमरपुर मंडल महामंत्री अनिल साहू लक्ष्मी यादव संजय श्रीवास ललीत तिवारी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गन , सामाजिक कार्यकर्ता , व धर्मालंबि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन लालाराम चक्रवर्ती एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आभार यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया ने किया।

Related posts

स्कूल बैग पॉलिसी के तहत विधासागर स्कूल का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

आकाशीय बिजली गिरने से चार गाय की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से अब तक पड़ी है लावारिस की तरह

Ravi Sahu

एमपी क्युज प्रतियोगिता में प्राइम एकैडमी के बच्चें प्रदर्शन में रहे द्वितीय बच्चों को किया सम्मानित

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के गृह जिला चिकित्सालय में घण्टों रहती है बिजली गुल गंभीर मरिजों की हो सकती है मृत्यु -नरेन्द्र खंगराले

Ravi Sahu

*राजपूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण,दि गई आवश्यक सलाह

Ravi Sahu

जनसंवाद व शांति समिति की बैठक जनपद सभा कक्ष में संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment