Sudarshan Today
dindori

*भाजपा मंडल कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अनिल साहू संवाददाता सुदर्शन टुडे अमरपुर जिला डिंडोरी

*भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने फहराया तिरंगा*

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा नें मंडल भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान के साथ ही भारत माता की जय व वीर शहीदों को नमन करते हुए नारे लगाए गए। आजादी के इस 75वे अमृत महोत्सव पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि 15 अगस्त भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करता है। स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमें हर कीमत पर करनी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं और हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है, जो भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस बार हम स्वतंत्रता दिवस के पर्व को अधिक उत्साह, उमंग और जोश के साथ मना रहे हैं । ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ अनिल मिश्रा श्याम जैन मंडल महामंत्री अनिल साहू मंडल उपाध्यक्ष क्रांति धुर्वे माखन साहू रामनाथ उद्दे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भददू सिंह मोहारी एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सांडिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभांशु चंद्रोल युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सचिन साहू रितेश उसराठे वरिष्ठ राजेश कछबाहा पार्वती बर्मन अनुपमा कुडापे मदन तिवारी श्री राम बर्मन संजय जंघेला रवि उसराठे ओमप्रकाश ठाकुर पंचम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related posts

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ भाजपा करेगी पुतला दहन

Ravi Sahu

बलात्कार के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत,महिला थाना पुलिस की कार्यवाही

Ravi Sahu

भाजपा ने झुग्गी बस्तियों में किया फल वितरण मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

Ravi Sahu

पुलिस अधीक्षक जी के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर 09 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 49.5 लीटर अवैध की जप्त….

Ravi Sahu

सुधीर दत्त बने सांसद प्रतिनिधि

Ravi Sahu

जल संसाधन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के किसान हो रहे परेशान

Ravi Sahu

Leave a Comment