Sudarshan Today
निवाडी

अमृत महोत्सव पर आयोजित विशाल बाइक रैली पहुंची आजाद स्मारक पार्क

स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी – आज पूरा भारत आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा हैं, पूरा राष्ट्र भक्ति मय हैं, आजादी के इस पर्व स्वतंत्रता दिवस को लोगों ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, पिछले कुछ दिनों से देश भर में तिरंगा यात्रा निकालकर और हर घर पर तिरंगा लहरा कर पूरे देश का माहौल बदल सा गया था, इसी तारतम्य में फिर से एक बार बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली राम राजा की नगरी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आजादी के दिन 15 अगस्त सोमवार को ओरछा में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, इस बाइक रैली के आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अमित राय के साथ सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवक गर्मजोशी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग प्रचारक शिवेंद्र जी, विभाग कार्यवाहक वीरेंद्र असाटी एबं सह विभाग कार्यवाहक अखिलेश जैन इस रैली में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बाइक रैली ओरछा हैलीपैड से प्रारम्भ होकर आज़ाद स्मारक पार्क आज़ादपुरा तक निकाली गई। आजाद स्मारक पार्क पर रैली के पहुंचने पर डीजे पर बज रही संगीत की धुनों पर सभी ने जमकर नृत्य किया यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया, तिरंगा यात्रा के संयोजक रुपेश घोष खण्ड कार्यवाहक, ओरछा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, हिर्देश राय पूर्व पार्षद, श्याम लाल कुशवाहा पार्षद, नीरज कड़ा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में युवा वर्ग शामिल रहा।

Related posts

विधायक अनिल जैन सहित प्रदेश के जैन समाज के विधायक मंत्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन 

Ravi Sahu

जमीन पर साकार हो रहे हैं मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल के नारेः जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची

Ravi Sahu

315 देसी कट्टा के साथ घूम रहे युवक को सिमरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

asmitakushwaha

झांसी से इलाज कराकर लौट रहे दंपति बाईक फिसलने से हुए घायल

Ravi Sahu

महिला वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष ने किया आंगनवाड़ी केद्रों का निरीक्षण जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

Ravi Sahu

बीएसपी के जिला महासचिव इंजी. अरविंद्र अहिरवार ने वार्ड नं 6 से नामांकन किया दाखिल

asmitakushwaha

Leave a Comment