Sudarshan Today
पथरिया

जनता के इस स्नेह के लिए मैं जनता का ऋणी हूं – केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल

 पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत, जनता की जीत – प्रीतम सिंह, चारों जनपद पर अध्यक्ष एवं तीन उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह

नीलेश विश्वकर्मा/दमोह

दमोह जिले की 4 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तीन भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की जीत होने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दमोह जनपद पंचायत में अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष कंचन दीपक सिंह परिहार, हटा जनपद पंचायत में अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमारी सुदामा छिरोल्या, पथरिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष खिलान अहिरवार, उपाध्यक्ष आरती उदयभान पटेल और जबेरा जनपद पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष आभा विनोद राय, निर्वाचित हुई हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर नवनिर्वाचित जनपद पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जिले की 4 जनपद पंचायतों के निर्वाचन हुआ है जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर यह सबसे बड़ी जीत मानता हूं इस जीत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह को बधाई देता हूं जबेरा में निर्विरोध हटा एवं पथरिया में बहुमत के साथ हम ने जीत हासिल की दमोह उपचुनाव के बाद दमोह जनपद के चुनाव हुए हैं जनता से मिले इस अपार स्नेह के प्रति मैं जनता का ऋणी हूं मैं विश्वास दिलाता हूं कि सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे और सेवा भाव के साथ इस कर्तव्य को निर्वाहन करते रहेंगे।

सभी चारों जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि दमोह, हटा, पथरिया, जबेरा की जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं सभी निर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत में जनता की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करती है। हमारे सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा की विकासशील नीति को आगे बढ़ाते हुए अपने अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को गति प्रदान करेंगे।

वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने दमोह जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त जनपद सदस्यो को जीत की बहुत बहुत बधाई दी| जिला प्रभारी अभिलाष पांडे ने सभी नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को अपनी बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे।

दमोह जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने पर एक जुलुस के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

Related posts

चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से बाइक में सवार घायलों को विधायक ने अपने वाहन से भिजवाया अस्पताल

asmitakushwaha

सरस्वती शिशु मंदिर नवीन विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण कर हरियाली अमावस्या का उत्सव मनाया ।          

asmitakushwaha

नरसिंहगढ में आए दिन लगता है जाम,स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

Ravi Sahu

बाढ़ में फसे 6लोगों को एवं एक मवेसी को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकला

asmitakushwaha

परियोजना अधिकारी ने किया आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

Ravi Sahu

प्रधान आरक्षक नसीर खान का दुखद निधन,एसपी ने पहुंचकर पुलिस अफसरों के साथ दी श्रद्धांजलि

asmitakushwaha

Leave a Comment