Sudarshan Today
खंडवा

कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

हम फाउंडेशन खंडवा द्वारा मनाया गया विजय दिवस

सुदर्शन टुडे लोकेन्द्र तिरोले /खंडवा 

26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन खंडवा सिटी शाखा द्वारा कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को शहीद स्मारक पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

खंडवा सिटी शाखा अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने बताया कि 26 जुलाई हमारे लिए खुशी और दुख दोनों का दिन है।

खुशी इस बात की है कि भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में परास्त किया तथा दुख इस बात का कि इस युद्ध में हमारे देश के कई वीर जवान शहीद हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंडवा शहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा थी।

सीमा अलावा जी द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा जवानों का शहीद होना एक अपूरणीय क्षति है, जो कभी पूर्ण नहीं हो सकती है।

उन्होंने हम फाउंडेशन खण्डवा सिटी शाखा की सराहना करते हुए कहा कि वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का यह कार्य काफी सराहनीय है, इससे समाज में सेना के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न होता है।

मालवा प्रांत अध्यक्ष मनीषा पाटिल ने कहा कि देश की सीमा पर वीर जवान पहरा देते हैं ,तब हम हमारे घर में सुरक्षित रहते हैं।

हमें सेना पर गर्व है।

शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि के साथ हम फाउंडेशन खंडवा सिटी शाखा के समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा माल्यार्पण तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर मालवा प्रांत अध्यक्ष मनीषा पाटिल , जिला अध्यक्ष आशा सेंगर , खंडवा सिटी शाखा अध्यक्ष रवि पाण्डेय, उपाध्यक्ष बरखा पाण्डेय, सचिव मोनिका शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनिका पालीवाल, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख नारायण प्रजापति, लोकेंद्र तिरोले, , यशवंत चौधरी , निकिता वाघमारे, दीपिका मिश्रा, अंजना निकालजे, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर निलेश मिश्रा व पंकज तिवारी, रक्षित कार्यालय से धरम जामोद तथा सूर्यांशी पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Related posts

नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने जीत के बाद घर जाकर मतदाताओं का किया धन्यवाद

asmitakushwaha

राष्ट्रीय मानव अधिकार सेना दिल्ली प्रदेश की ऑफिस उद्धघाटन संपन्न

asmitakushwaha

समाज सेवी धीरज बेन को बनाया गया राष्ट्रीय मानव अधिकार सेना का डिस्ट्रिक्ट डारेक्टर

asmitakushwaha

सी.एम.एच.ओ. डॉ. हरणे ने पंधाना व आरूद अस्पताल का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

अभाविप ने पौधरोपण अभियान का किया आगाज

asmitakushwaha

देश की आजादी से लेकर वर्तमान तक हर मोर्चे पर अधिवक्ताओं की भूमिका रही है अग्रणी – विधायक

asmitakushwaha

Leave a Comment