Sudarshan Today
खंडवा

अभाविप ने पौधरोपण अभियान का किया आगाज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर ईकाई खंडवा द्वारा वृक्ष मित्र अभियान की शुरुवात की गई। वृक्ष मित्र अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस नगर के महाविद्यालयों में सात सौ वृक्ष लगाए गए। वृक्ष अभियान की शुरुआत एसएन कॉलेज एवं जीडीसी कॉलेज से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि पर्यावरण असंतुलन की स्थिति को देखते हुए पूरे देश भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1 करोड़ वृक्ष लगाएगा। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत में 2.5 लाख एवं खंडवा जिले में 15 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर इकाई ने खंडवा नगर में 8 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही वर्मा ने बताया कि अभाविप का वृक्ष मित्र अभियान पूरे देश में चल रहा है इस दौरान नगर एस. एफ. डी. प्रमुख विलास आव्हाड, आयुष चोरे,आकाश यादव सहित आदि कार्यक्रम उपस्थित रहे

Related posts

मातापुर व आशापुर पे दिखा सरपंच उपसरपंच पूर्ण सहयोग निर्विरोध हुआ।

asmitakushwaha

कुटुंब न्यायालय खंडवा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के समन्वय से मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

इनरव्हील स्पार्कल्स क्लब खंडवा द्वारा ब्रज धाम मे वृक्षारोपण किया गया।

Ravi Sahu

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली सम्पन्न

asmitakushwaha

खंडवा जिले से विएत वू डाउ मार्शल आर्ट की 2, प्रथम रेफरी बने

asmitakushwaha

देश की आजादी से लेकर वर्तमान तक हर मोर्चे पर अधिवक्ताओं की भूमिका रही है अग्रणी – विधायक

asmitakushwaha

Leave a Comment