Sudarshan Today
खंडवा

सी.एम.एच.ओ. डॉ. हरणे ने पंधाना व आरूद अस्पताल का किया निरीक्षण

लोकेन्द्र तिरोले /खंडवा

खण्डवा 14 जून, 2022 – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरूद का निरीक्षण किया। इस दौरान पंधाना में उन्होंने समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी है कि अस्पताल समय में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार एवं सेवायें प्रदान की जावें। साथ ही अस्पताल परिसर में नीति आयोग के तहत् बने रहे निर्माणाधीन वार्ड भवन स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बी.एम.ओ. डॉ. गिरीराज तोमर को निर्देश दिये कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई करवाई जावे और अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित रूप से भ्रमण कर सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें और अनमोल एप में गर्भवति महिलाओं का पंजीयन, जांच व दी जाने वाली दवाई की शत्प्रतिशत एन्ट्री एप में की जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरणे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरूद में ओ.पीडी., प्रसव कक्ष, दवाई वितरण आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इलाज के लिए आये ग्रामीणजनों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की जहां ग्रामीण ने संतोष जताते हुए नियमित रूप से चिकित्सक की व्यवस्था करने को कहां। भ्रमण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले टीकाकरण सत्रों को भी देखा।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल का गांव गांव में हो रहा है स्वागत अभिनंदन, मतदाता दे रहे हैं आशीर्वाद

Ravi Sahu

सिंधी कॉलोनी में नेत्रदान जागरूकता अभियान

asmitakushwaha

आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्

asmitakushwaha

कलेक्टर श्री सिंह ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ली मतदान की जानकारी

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के संबंध में सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

नगर के साहित्यकारों द्वारा आयोजित हुई ग्रीष्म काव्य गोष्ठी।

Ravi Sahu

Leave a Comment