Sudarshan Today
रायसेन

साँची विस क्षेत्र में भविष्य की सियासी तस्वीर दिखा रहे हैं निकाय चुनाव के परिणाम

 

जिला मुख्यालय रायसेन, गैरतगंज नगर परिषद में कांग्रेस ने लगाई सेंध से स्वास्थ्य मंत्री सहित भाजपा नेताओं का डाला चिंता में

रायसेन।सात सालों बाद हुए गांव और नगर सरकार चुनाव के परिणाम साँची विस क्षेत्र में अप्रत्याशित रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा रायसेन नगर पालिका सहित बेगमगंज ,मंडीदीप नगर पालिका परिषद, साँची, गैरतगंज, ओबेदुल्लागंज, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, उदयपुरा नगर परिषदों भाजपा को पार्षदों की जीत से खुशी मिली है।वहीं साँची नगर परिषद को छोड़कर जिला मुख्यालय रायसेन और गैरतगंज में चुनाव लड़े भाजपा के पार्षद पदों के ज्यादातर उम्मीदवारों को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।गैरतगंज नगर परिषद में निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मार ली है।यहां भी कांग्रेस की नगर परिषद बनना लगभग तय माना जा रहा है।नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के सूपड़ा साफ हो जाने से स्वास्थ्य मंत्री सहित सत्ता संगठन को चिंता में डाल दिया है।जबकि 2023 में आम चुनाव होना है।ऐसी स्थिति में भाजपा की सांची विस क्षेत्र में अपनी चुनाव वैतरणी कैसे पार कर सकेगी।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी सोचने को मजबूर कर दिया है।हाल ही में रायसेन शहर में भाजपा के युवा नेता मुदित शेजवार के जन्मदिन पर भाजपा के एक खेमा के नेता पार्टी कार्यकर्ता मुदित शेजवार के गर्मजोशी से स्वागत व शक्ति प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।जिससे सांची विस क्षेत्र की सियासत में खासा उबाल आ गया है।

रायसेन नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करीबन 18 सालों बाद कामयाबी हासिल हुई है।कांग्रेस काफी संघर्षों के बाद रायसेन में भाजपा के तिलिस्म को तोड़ पाई। वहीं रायसेन मुख्यालय पर कांग्रेस के 8 पार्षद चुनाव जीते,3 निर्दलीय बागियों ने उलटफेर कर चुनाव में बाजी मार कर ताकत दिखाई है।इस तरह रायसेन में भाजपा के 7 पार्षदों ने चुनाव में विजयी श्री हासिल कर बड़ी मुश्किल से भाजपा की इज्जत बचाई है। साँची विस के ये निकाय चुनाव के नतीजे आगे की सियासत की कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं।

जिले की साँची नगर परिषद ,बेगमगंज नगर पालिका परिषद, सिलवानी, बाड़ी बरेली उदयपुरा ओबेदुल्लागंज मंडीदीप नगर पालिका परिषद के गांव की सरकार के चुनाव में भाजपा भगवा फहराने में सफल रही।निकाय चुनाव के ये नतीजे कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं तो सत्ताधारी नेताओं के लिए सीख। पिछले 18 वर्ष से भाजपा के कब्जे में रही रायसेन नगरपालिका परिषद में कांग्रेस को मिली जीत भी कई मायने में अहम है। साँची सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का जहां सूपड़ा साफ हो गया था।इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी ने 64 हजार से भी ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीतकर जीत का रिकार्ड कायम किया था।लेकिन इस निकाय चुनाव में जिस तरीके से कांग्रेस के सभी बड़े नेता पार्टी कार्यकर्ता एकजुट दिखे उसका ही परिणाम है कि नगर पालिका परिषद रायसेन में 18 साल बाद भाजपा का विजय रथ रुक गया। साँची विस क्षेत्र में मिली इस जीत से क्षेत्रीय क

कांग्रेसियों में बेहद उत्साह है। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी

कांग्रेस को बढ़त दिलाकर सियासी ताकत का अहसास कराया है।

साँची विस क्षेत्र में कांग्रेस के पतन का प्रमुख कारण खेमेबाजी रही है। यह अब भाजपा में भी नजर आने लगी है।इससे यह संदेश जाता है कि जनता ने अपनी मनमर्जी से कांग्रेस के पार्षदों को चुना है । नेता उसे अपने जेब की वोट मानने की भूल न करें। यही कारण रहा कि भाजपा के कई दिग्गज नेता मंत्री भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशियों को जीत नहीं दिला सके।अधिकांश भाजपा उम्मीदवारों के निकाय चुनाव हार जाना भी नए सियासी समीकरणों की ओर इशारा करता है।.

 

 

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

Related posts

लाडली गांव में टपरिया की जगह पर अवैध रूप से पीएम आवास निर्माण की शिकायत को लेकर गरीब गरीब दौलत राम ने कलेक्टर से की शिकायत

Ravi Sahu

रायसेन कोतवाली पुलिस ने किया 9 बड़ी चोरियों की वारदातों का खुलासा एसपी विकास कुमार शाहबाद बोले -रात में जागरूक रहें आम लोग

Ravi Sahu

हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला रैली निकालकर लोगों को किया प्रेरित  

asmitakushwaha

कलेक्टर श्री दुबे ने उपनिर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Ravi Sahu

एन यू एल एम का प्रशिक्षण शिविर समापन ,युवाओं को ट्रेनिंग के बाद मिले सर्टिफिकेट खुश नजर आए युवा युवतियां

asmitakushwaha

वृद्धा की निर्मम हत्या का आरोपी गिरफ्तार:महिला के सिर पर ईट मारी थी, रुपए चुराने के मकसद से किया था हमला

asmitakushwaha

Leave a Comment