Sudarshan Today
dindoriमध्य प्रदेश

*म.प्र. राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने किया कार्यकर्ताओ से मुलाकात

 

डिंडोरी से कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

 

 

 

डिण्डौरी:- म.प्र. राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश संगठन से नियुक्त पंचायत प्रभारी विनोद गोटिया का जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे मुख्य अतिथि के रूप मे बैठक मे उपस्थित हुए। बैठक के पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यालय आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने विनोद गौटिया का शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद गौटिया ने अभी हाल मे ही सम्पन्न हुए पंचायत को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की साथ ही उन्होने कहा कि जिले के पदाधिकारी अपने कार्य से अपनी पहचान बनाये और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उन्होने आगे कहा कि विगत दिवस आदिवासी समाज के लिए गौरव की क्षण है प्रथम आदिवासी महिला द्रोपती मुर्म आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप मे सेवाएंे देगी हम सभी जनजाति समाज को एक होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता विगत दिनो पंचायती चुनाव मे अथक परिश्रम कर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन सभी कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत बधाई एवं भाजपा के सभी जीते हुए प्रत्याशियो को शुभकामनाऐं भाजपा को मजबूत करने के लिए आप हमेशा कार्य करेगें। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एक है हमारी पार्टी समर्थित प्रत्याशी हमेशा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेगे इन्ही शुभकामनाओं के साथ आपको बधाई। बैठक को पूर्व जिला महामंत्री लल्लूप्रसाद दुबे ने भी संबोधित किया। उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया।

उक्त बैठक में पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, डाॅ. सी.एस.भवेदी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, दिलीप ताम्रकार, महेश पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, मनोहर सोनी, बद्रीप्रसाद साहू, जिलामहामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे, मोहन मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरासिया, राजकुमार मोंगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, सुशील राय, अश्वनी शर्मा, चन्द्रशेखर नायक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, मोहन सिंह राठौर, राकेश परस्ते, अनिल साहू, रामानुज राव, किशोर मार्को, रितेश उसराठे, बीरेन्द्र परस्ते, शिवप्रसाद अवधिया, हेतराम मिश्रा सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Related posts

आरोन बस हादसे मे मृतकों एवं घायलों को शासन की घोषणा के अनुरूप मिला मुआवजा

Ravi Sahu

नाबालिक से छेड़खानी मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ravi Sahu

देर शाम शहर के कलाकारों ने लता मंगेशकर को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

sapnarajput

खड़े ट्रक में बाइक सवार और स्कूटी सवार की भिड़ंत

Ravi Sahu

विद्युत बसूली नोटिस से परेशान गरीब उपभोक्ता ने मौत को लगाया गले

Ravi Sahu

औबेदुल्लागंज और मण्डीदीप में स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से किया संवाद

Ravi Sahu

Leave a Comment