Sudarshan Today
राजगढ़

पास्को एक्ट विषय पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ मे हुई संगोष्ठी 

छात्राओं ने जाने अपने अधिकार और सुरक्षा

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ,जिला- अनूपपुर मे शासन के निर्देशानुसार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं आत्म सुरक्षा के लिए पास्को एक्ट विषय पर दिनांक 21 जुलाई 2022 को संगोष्ठी आयोजित की गई | संगोष्ठी मे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बढ़ते हुए अपराध के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला गया | बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग पुष्पराजगढ़ के सौजन्य से पास्को एक्ट विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई | इसमें परियोजना अधिकारी श्री दीपक मिश्रा जी ने छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकार पर चर्चा किये | महिला एवं बाल विकास विभाग पुष्पराजगढ़ के पर्यवेक्षक श्रीमति द्रोपती सोनवानी एवं श्रीमति कृष्णलता मरावी ने छात्राओं को पास्को एक्ट संबंधी नियम बताएं एवं लैंगिक शोषण और सुरक्षा पर चर्चा किए | डी ए प्रकाश खाण्डे (माध्यमिक शिक्षक ) ने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे मे चर्चा किये, जिसमे छात्राओं के जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित बातें निहित होती हैं |

इस कार्यक्रम मे प्राचार्य श्री ए के शुक्ला,मनोज कुमार धुर्वे,आर बी सिंह, दलबीर सिंह,नीरज कुमार सोनी, बेदन सिंह मरावी,मोहन लाल जायसवाल, मनोज दिवेदी,लाल सिंह मार्को, जगत सिंह धुर्वे,सुनैना परस्ते, ममता मार्को,हलकी परस्ते,रुकमणि कुशराम आदि समस्त कर्मचारी एवं छात्रायें उपस्थित रहे |

Related posts

सुदर्शन टुडे पड़ताल..जिला चिकित्सालय में बेड की कमी..यह केसा जिला चिकित्सालय,जच्चा और बच्चे में संक्रमण फैला तो जिम्मेदार कोन।

Ravi Sahu

राजगढ़ जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत का मामला। यहां लगता है सड़क पर बाजार नेता, अधिकारी सहित एंबुलेंस भी फसे रहते हे जाम मे।

Ravi Sahu

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर नमन करने गई एनएसएस की स्वयंसेविका

Ravi Sahu

सर्व समाज ने मिलकर लगाया कल्पवृक्ष,कैलाशपति ,और रुद्राक्ष।

Ravi Sahu

गांधी जयंती के अवसर पर”सर्व धर्म सभा एवं संगोष्ठी।गांधी प्रतिमा का भी किया अनावरण।

Ravi Sahu

गिरराज बने युवा मोर्चा उपाध्यक्ष    

asmitakushwaha

Leave a Comment