Sudarshan Today
सिलवानी

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

संवाददाता। देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी। स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट ने देशभर में वृक्ष मित्रों का पंजीयन कराकर एक करोड़ पौधरोपण करने का महा अभियान चलाया है। जिसमें सिलवानी में भी वृक्ष मित्र पंजीयन कराकर 1000 पौधों का रोपण कराने का संकल्प लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री जय यादव ने बताया कि आज के वर्तमान समय मे विकास की आधी दौड़ एवं बेहताशा बढ़ती जनसंख्या के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर अत्यधिक भार हो गया है। बढ़ते प्रदूषण एवं वृक्षों की काटना के कारण हमारे पर्यावरण को अत्यधिक हानि हो चुकी है। इस कारण से पृथ्वी का तापमान साल दर बढ़ते ही जा रहा है। जिसके कारण हमारे ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं। समय पर आ रही प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए इस वर्ष विकासार्थ विद्यार्थी प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक लाने 1 करोड़ पौधे लगाएगी। जिसके तहत सिलवानी इकाई में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पौधे रोपे गए जिसमें कॉलेज केंपस, थाना केंपस, सीएम राइज स्कूल एवं तहसील कार्यालय के बाहर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में संयम सराठे, नगर अध्यक्ष अनिल साहू , नगर मंत्री जय यादव, अंत्योदय पाण्डेय, राज ठाकुर, आदित्य दुबे, क्षितिज रघु, राकेश जाटव, अभिषेक सराठे, देव शर्मा आदि कार्यकर्ता ने पौधरोपण किया।

Related posts

नौ दिवसीय नवरात्रि यज्ञ हवन पूजन के साथ हुआ समापन नम आंखों से दी मां को विदाई

Ravi Sahu

नगर गौरव दिवस पर पौधरोपण, रैली, चित्रकला आदि का भी किया गया आयोजन। प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित।प्रथम नगर परिषद अध्यक्ष का सीएमओ ने किया सम्मान।

Ravi Sahu

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने महा विद्यालय कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली संवाददाता

Ravi Sahu

बाल विकास परियोजना सिलवानी अंतर्गत समस्त आँगनवाडी केन्द्रों पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रंगोली का आयोजन किए गया

Ravi Sahu

बेजुवान परिंदो को शीतल जल उपलब्ध कराने अभाविप बम्होरी ने पेड़ो पर लटकाए जल से भरे पात्र

Ravi Sahu

हेलमेट पहना कर मनाया करवा चौथ का पर्व। नवाचार का दिया परिचय

Ravi Sahu

Leave a Comment